
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- यूपी में SIR ड्राफ्ट...
यूपी में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने की आज आखिरी तारीख, इन माध्यमों से जल्दी कर दें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने या किसी भी तरह के सुधार के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की आज निर्धारित अंतिम तिथि है। हालांकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) उत्तर प्रदेश ने भारी संख्या में लंबित आवेदनों और नोटिसों की सुनवाई के लिए इस समय सीमा को बढ़ाने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा है।
दावे और आपत्तियां दर्ज करने की तिथि
बता दें कि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने की अंतिम तिथि है। वहीं प्राप्त शिकायतों का समाधान 27 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार 6 मार्च 2026 को फाइनल लिस्ट जारी होनी है।
इन माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं
ऑनलाइन- Voters' Service Portal या 'Voter Helpline App' का उपयोग करें।
ऑफलाइन- अपने क्षेत्र के बीएलओ (BLO) कार्यालय में जाकर आवश्यक फॉर्म (नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, हटाने के लिए फॉर्म-7 और सुधार के लिए फॉर्म-8) भरें।




