Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने राज्य के वासियों को दी शुभकामनाएं!

Aryan
21 Jan 2026 10:47 AM IST
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने राज्य के वासियों को दी शुभकामनाएं!
x
पीएम ने लिखा कि आज नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर यहां के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

नई दिल्ली। आज पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने तीनों राज्य के वासियों को सोशल मीडिया पर बधाई दी।

सभी वासियों को जीवन के प्रयास में मिले सफलता

पीएम ने लिखा कि आज नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर यहां के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अपने प्रयासों से जीवन के हर क्षेत्र में उन्हें सफलता मिले, यही कामना है। उन्चहोंने संस्कृत के श्लोक लिखकर भी बधाई दी। चरैवेति चरैवेति चरन्वै मधु विन्दति। सूर्यास्य पश्य श्रेमाणं न मामार न जीर्यति।

त्रिपुरा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं

त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। त्रिपुरा की यात्रा परंपरा और आधुनिकता के शानदार मेल से जानी जाती है। इस राज्य ने अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखे हैं और यहां के लोग भारत की विकास यात्रा को गति दे रहे हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले समय में त्रिपुरा खूब तरक्की करे।


Next Story