Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज ईरान में और धधक सकता है आंदोलन, रजा पहलवी ने लोगों से यह की अपील जानें क्या

Shilpi Narayan
10 Jan 2026 12:00 PM IST
आज ईरान में और धधक सकता है आंदोलन, रजा पहलवी ने लोगों से यह की अपील जानें क्या
x
ईरान में इस समय 2022 के बाद का सबसे बड़ा जन-आंदोलन चल रहा है।

नई दिल्ली। ईरान में पिछले कुछ दिनों से वर्तमान सत्ता को बेदखल करने के लिए आंदोलन चल रहा है। डॉक्टरों का दावा मानें तो अब तक 217 मौतें हो चुकी हैं। भारी संघर्ष के बीच आज निर्वासित युवराज रजा पहलवी ने अपने बयान से आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने आज ईरान के लोगों से आंदोलन और तेज करने की अपील की है। दूसरी तरफ अली खामेनेई शासन का आरोप है कि ट्रंप के इशारे पर आंदोलन भड़काया गया है।

इंटरनेट ब्लैकआउट, 2022 के बाद सबसे बड़ा आंदोलन

ईरान में इस समय 2022 के बाद का सबसे बड़ा जन-आंदोलन चल रहा है। ताजा घटनाक्रम यह है कि सरकार ने पूरे देश में इंटरनेट और अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग सेवा पूरी तरह बंद कर दी है ताकि प्रदर्शनकारी एकजुट न हो सकें।

बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

मानवाधिकार समूहों के अनुसार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक 62 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2,300 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आंदोलन की शुरुआत गिरती अर्थव्यवस्था और मुद्रा 'रियाल' की भारी गिरावट से हुई थी, लेकिन अब यह सत्ता परिवर्तन (Regime Change) की मांग में बदल गया है।

अंतरराष्ट्रीय तनाव, ईरान का एयरस्पेस बंद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान निर्दोष लोगों पर बल प्रयोग जारी रखता है, तो अमेरिका सैन्य हस्तक्षेप कर सकता है। इसके जवाब में ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर सेना को अलर्ट कर दिया है।

प्रमुख शहर और विरोध का स्वरूप

प्रदर्शन तेहरान के ग्रैंड बाजार से शुरू होकर अब सभी 31 प्रांतों तक फैल चुका है।

प्रदर्शनकारी मस्जिदों और सरकारी इमारतों को निशाना बना रहे हैं।

निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने लोगों से सड़क पर उतरने का आह्वान किया है।

Next Story