Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें मिलेगा व्यावसायिक कार्यों में फायदा

Anjali Tyagi
26 Nov 2025 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें मिलेगा व्यावसायिक कार्यों में फायदा
x

मेष राशि

सुबह के समय महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी और दिन भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य पर खर्च की स्थिति बन सकती है। कम मेहनत में ही लाभ प्राप्त होगा और कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

वृषभ राशि

आपको सलाह व परिस्थिति का सहयोग मिलेगा और अधिकारी वर्ग से निकटता बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्यों में कुछ बदलाव की शुरुआत हो सकती है।

मिथुन राशि

करियर में सफलता मिलने की संभावना है। धन लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन लव लाइफ में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें।

सिंह राशि

यह दिन आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। करियर और आर्थिक अवसरों के संकेत हैं, नौकरी या व्यापार में लाभ हो सकता है।

कन्या राशि

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा, थोड़ी गिरावट दिख रही है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

तुला राशि

प्रेम व पारिवारिक मामलों में खुशखबरी मिल सकती है। पेशेवर रिश्तों में संयम बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी के विवाह होने से खुशी का माहौल रहेगा। महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।

धनु राशि

वर्तमान समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं और आस-पास की स्थिति में बदलाव को स्वीकार करना होगा। सफलता मेहनत से ही मिलेगी।

मकर राशि

चंद्रमा आज भी आपकी राशि में रहेंगे। यह दिन कमजोर पहलुओं को पहचानने, उसमें सुधार करने और नई योजनाओं को बनाने में मदद करेगा।

कुंभ राशि

बड़े आर्थिक फैसले टालने चाहिए। धार्मिक-सामाजिक गतिविधियाँ लाभकारी रहेंगी।

मीन राशि

लव लाइफ में सतर्क रहें। अचानक धन लाभ के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में विशेष ध्यान रखना होगा।

Next Story