Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक! जानें किन्हें मिलेगी व्यापार में सफलता...

Aryan
19 Jan 2026 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक! जानें किन्हें मिलेगी व्यापार में सफलता...
x

मेष राशि-आज आपका स्वास्थ्य नाजूक बना रह सकता है। वहीं योजनाओं के मुताबिक आप बाहर की यात्रा बी करनी पड़ सकती है। आज के दिन व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जिससे व्यावसायिक गतिविधियां कुछ असमंजसपूर्ण हो सकती हैं।

वृषभ राशि-आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं और आपके परिचितों में से किसी एक से आपको सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि-आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आप आत्म-आध्यात्मिकता से परिपूर्ण रहेंगे और मन भी खुशहाल रहेगा। धार्मिक यात्रा या तीर्थाटन जैसी गतिविधियों के लिए आज का दिन खास रहेगा।

कर्क राशि- यदिआप किसी खास काम के लिए बाहर जाएं तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बिना सावधानी के दुर्घटना हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है और किसी प्रियजन के दुखद समाचार भी मिल सकते हैं।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। आज आपको सफलता मिलने के संकेत दिख रहे हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में भी आज कोई नया अवसर सामने आ सकता है और कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है या आपको ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए साधारण सा रहेगा। आप किसी खास काम के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, इसलिए वाहन आदि का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें। आज व्यापार-व्यवसाय में अधिक बड़ा निवेश करने से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में हल्की गिरावट होने की आशंका बनी हुई है।

तुला राशि-आज आप व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं और मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का शिकार बनने की संभावना भी बन रही है। इसलिए उनसे सावधान रहें। परिवार के अंदर कोई अप्रिय घटना घटने की आशंका है।

वृश्चिक राशि-आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट की आने की आशंका है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। खान-पान पर संयम बनाए रखना आपके लिए जरूरी है।

धनु राशि-आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती है। इसके साथ ही आप साजिश के शिकार हो सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतें।

मकर राशि-आपको आज किसी करीबी के बारे में दुःखद समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और लंबी या दूर की यात्राओं से बचने की कोशिश करें। व्यवसायिक क्षेत्र में आज बड़ा जोखिम उठाने से बचें। किसी भी प्रकार के कार्य क्षेत्र में बदलाव आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में कुछ सदस्य आपके विरुद्ध हो सकते हैं और मान-सम्मान में कमी अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि-आज का दिन शुभ रहेगा। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य, मौसम के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए सावधानी रखें। वहीं व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।

मीन राशि-आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी मित्र के साथ पैसे के मुद्दे पर बहस हो सकती है, जिससे मन में तनाव और कड़वाहट पैदा होगी। इसी कारण आपसी रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर नुकसान होने की संभावना भी बनती है।

Next Story