
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- आज का राशिफल: मेष से...
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसी होगी महीने की शुरुआत

मेष
व्यवसाय में स्थिरता के लिए धैर्य और संतुलन बनाना आवश्यक है। लक्ष्मी नारायण राजयोग के कारण करियर में सफलता और लाभ के योग हैं। यदि आप बीते कुछ समय से आर्थिक दिक्कतों या फिर किसी बड़ी समस्या से परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह आप उसका समाधान निकालने में पूरी तरह से कामयाब हो जाएंगे।
वृषभ
पुराने दिए हुए उधार वापस मिलने की संभावना है। भावनात्मक स्थिरता व्यापारिक निर्णयों में सहायक होगी। इस सप्ताह आपको कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे।
मिथुन
रुके हुए व्यापारिक कार्य पूरे होंगे। नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी
कर्क
उत्साह और अनुभव का लाभ व्यावसायिक प्रगति में मिलेगा। नए समृद्ध चक्र की शुरुआत हो रही है। ऑफिस में अपने जूनियर और सीनियर से व्यवहार में सावधानी बरतें, अन्यथा अनचाहे झगड़े का सामना आपको करना पड़ सकता है और वह आपके हित में नहीं रहेगा।
सिंह
शांत सोच और संयम से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है। जमीन-जायदाद जुड़े मामलों को लेकर आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस संबंध में आपको कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए।
कन्या
अनचाहे खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यावसायिक लाभ के साथ-साथ व्यय भी संतुलित रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल फलप्रद बन रहा है। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से प्रसन्न रह सकता है।
तुला
साझेदारी के कार्यों में ससुराल पक्ष या जीवनसाथी का सहयोग लाभकारी रहेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले अच्छे नतीजे देंगे। इस दौरान सोच-समझकर निर्णय लें। यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आपको धन संबंधी मामलों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा।
वृश्चिक
व्यवसाय में नेतृत्व का अवसर मिल सकता है। साझेदारी और सहयोग से किए गए प्रयास तेजी से प्रगति दिलाएंगे। भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिलने के कारण बनते हुए कार्यों में भी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।
धनु
व्यावसायिक कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। पूर्व में किए गये कार्यों की सफलता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपकी आय और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप समाजसेवा से जुड़े कार्य करते हैं।
मकर
कामकाज में सतर्कता बरतें। व्यवहारिकता और भावनात्मक स्थिरता से काम में सुधार होगा। व्यापार में बड़े बदलाव के संकेत हैं। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूर्णरूपेण सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा।
कुंभ
कामकाज में नई पहचान मिलेगी। भावनात्मक संतुलन से आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यावसायिक लाभ होगा। यदि आप किसी परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आपको मनचाही सफलता के लिए सामान्य से ज्यादा परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी।
मीन
व्यापारिक तरक्की के लिए अपनी भावनाओं को संतुलित रखें। लक्ष्मी नारायण राजयोग आपको भी लाभान्वित करेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए।




