Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

Anjali Tyagi
22 Sept 2025 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ
x

मेष राशि

मेष राशि से सप्तम भाव में मंगल का गोचर करना अपनी लव लाइफ को उत्साह से भरपूर बनाएगा। आप अपनी लव लाइफ में कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं। सितारे बताते हैं कि, आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा एवं आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह सुख और आनंद से भरपूर रहेगा। राशि स्वामी शुक्र सुख भाव मे गोचर करते हुए आपके लिए लव लाइफ में प्रेम का योग बना रहे हैं। इस सप्ताह आपका प्रेम उत्तरोत्तर बढ़ता जाएगा। आप प्रेमी के साथ किसी मंदिर अथवा धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि इस सप्ताह आपको प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन के मामले में शुभ ग्रह गोचर का लाभ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपसी अंडरस्टैंडिंग बहुत अच्छी रहेगी जिस वजह से लव लाइफ में रौनक रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए इस हफ्ते सितारे बताते हैं कि, सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने प्रेम संबंध में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर प्रेमी की नाराजगी बनी रह सकती है। हालाँकि, सप्ताह जैसे जैसे आगे बढ़ता जाएगा जीवन में सुकून आता रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए सितंबर का यह सप्ताह रोमांटिक रहेगा। राशि में विराजमान होकर सूर्य आपकी लव लाइफ में खुशियों का रंग भरने का काम करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने का मन बना सकते हैं। आपको इस हफ्ते पिता और परिवार का सुख मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए इस सप्ताह सितारे बताते हैं कि आपके बीच इस हफ्ते आपसी समझ बनी रहेगी। आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। आपके बीच किसी प्रकार का तनाव या मतभेद है तो वह भी दूर होगा। माता की ओर से आपको पूरे हफ्ते खूब सपोर्ट मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए यह सप्ताह प्रेमपूर्ण रहेगा। लेकिन प्रेम में अंतरंगता की बजाय आपसी समझ और सहयोग की भावना अधिक रहेगी। आप इस हफ्ते सामाजिक और पारिवारिक कार्यो में अधिक व्यस्त रह सकते है। घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर भी आपका ध्यान रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए यह सप्ताह प्रेम और उत्साह से भरपूर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का मन बना सकते हैं। यात्रा आपकी सुखद रहेगी और यादगार पल से मन गुदगुदाएगा। संतान संबंधित सुख भी आपको प्राप्त होगा।

धनु राशि

धनु राशि के लिए सितंबर महीने का यह सप्ताह यादगार रहेगा। आप अपने प्रेमी के साथ सुखद पलों का आनंद लेगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका प्रेम प्रगाढ़ होगा। आप एक नई शुरुआत के साथ अपनी लव लाइफ में आगे बढ़ेंगे। आप इस हफ्ते अपने पारिवारिक जीवन मे परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त करेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के लिए यह सप्ताह लव लाइफ के मामले में खट्टा मीठा रहने वाला है। आपको इस हफ्ते किसी रिश्तेदार की वजह से मानसिक तनाव मिल सकता है। लेकिन आपको इस हफ्ते संयम और धैर्य से काम लेना होगा। आपको रिश्ते में प्रेम और तालमेल बनाए रखने के लिए अहं को कंट्रोल में रखना होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए सितारे बताते हैं कि इस हफ्ते आपकी लव लाइफ में प्रेम और खुशियां बनी रहेगी। आप प्रेमी के लिए कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में भावनात्मक संबंध और भी मजबूत होगा। कोई पुराना मित्र या परिचित आपके घर आ सकता है। आपको माता की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मीन राशि

सितंबर महीने का यह सप्ताह मीन राशि के लिए मिलाजुला प्रभाव दिखा रहा है। आपको परिवार और मित्रो से सहयोग मिलेगा। लेकिन वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल में कुछ कमी रहेगी। प्रेमी के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है।

Next Story