Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किनके रिश्तों में होगी नई शुरुआत

Anjali Tyagi
9 Nov 2025 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किनके रिश्तों में होगी नई शुरुआत
x

मेष राशि

प्रेम जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। अविवाहित जातकों को नए प्रेम अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

आपका प्रेम जीवन बेहद सुकूनभरा रहेगा। रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है और आप साथी के साथ आनंदमय समय बिताएंगे।

मिथुन राशि

आपके लिए यह दिन प्रेम के इज़हार का समय है। प्रेम संबंधों में खुशी मिलेगी और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क राशि

यह दिन भावनाओं से भरपूर रहेगा। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा, लेकिन कुछ उतार-चढ़ाव भी संभव हैं।

सिंह राशि

प्रेम और रोमांस के रंगों से भरा रहेगा यह दिन। साथी के साथ रिश्ते में मधुरता और निकटता बढ़ेगी।

कन्या राशि

आपके लिए प्रेम जीवन में संतुलन और स्थिरता लाने वाला समय रहेगा। रिश्ते में समझदारी से काम लेना फायदेमंद होगा।

तुला राशि

प्रेम के खिलते फूलों जैसा रहेगा यह दिन। अविवाहित जातकों को पार्टनर मिल सकता है और विवाहित जीवन में मधुरता रहेगी।

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन में आत्मविश्वास और भावनाओं की गहराई बढ़ेगी। साथी के प्रति आपका आकर्षण और समर्पण मजबूत होगा।

धनु राशि

आपके प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में नज़दीकियां लाने के लिए विश्वास कायम रखना जरूरी है।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें।

कुंभ राशि

रिश्ते भावनात्मक रूप से स्थिर और सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। छोटी यात्राएं या सामाजिक गतिविधियां प्रेम जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेंगी।

मीन राशि

प्रेम जीवन में संवेदनशीलता और समझदारी की आवश्यकता रहेगी। छोटे-मोटे मतभेदों को संयम और बातचीत से सुलझाएं।

Next Story