Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

Anjali Tyagi
24 Jan 2026 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ
x

मेष

प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ कुछ खुशनुमा समय बिताएंगे। संतान को आप कोई जिम्मेदारी देंगे, जिस पर वह खरी उतरेगी और सेहत को लेकर यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

वृषभ

आज आप अपने पार्टनर से खुलकर बात कर सकेंगे, जिससे आपके बीच की समझ बढ़ेगी। आपको किसी मामले को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसमें कोई भारी नुकसान हो सकता है।

मिथुन

लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। किसी पुराने विवाद को सुलझाने के लिए अच्छा दिन है।आज आप अपनी जल्दबाजी की आदत के कारण समस्याओं में पड़ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कर्क

प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप अपने रहन-सहन को बेहतर करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। संतान ने यदि आपसे किस चीज की फरमाइश की थी, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश अवश्य करें,

सिंह

रिश्तों को प्राथमिकता दें। आज आपको अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई मे एकाग्र होकर जुटना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें मुश्किलें आएंगी।

कन्या

छोटे-छोटे इशारे रिश्तों को मजबूत करेंगे। पारिवारिक सहयोग से प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आप संतान की नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते है। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है।

तुला

प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे। पार्टनर के साथ शॉपिंग या बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई सौदा किया, तो वह आपके लिए समस्याएं खड़ी करेगा।

वृश्चिक

पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप आज कुछ नया काम शुरू कर सकते है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा, आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं। जो जातक वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है।

धनु

पार्टनर से किसी भी तरह के विवाद से बचें। आज वाणी पर संयम रखना जरूरी है। आप बिजनेस में आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता और माता पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा।

मकर

प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। अपने रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें। पारिवारिक रिश्तो में आज प्रेम और सहयोग बना रहेगा। वैवाहिक जीवन आज आपको जीवनसाथी की मदद से किसी परेशानी और समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी।

कुंभ

प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। सेहत के प्रति आपको सजग रहने की जरूरत है।

मीन

लव लाइफ में खुशियां आएंगी। आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे। आप आज से कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हें। संतान की ओर से आपको आज प्रसन्नता होगी। वैवाहिक जीवन का सुख आज बना रहेगा।

Next Story