Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

Anjali Tyagi
17 Sept 2025 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ
x

मेष लव राशिफल

जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। दिन मधुर अनुभवों से भरा रहेगा। साथ में आज एक अच्छा समय बिताएंगे।

वृष लव राशिफल

प्रेम जीवन जी रहे लोग घर वालों को अपने इस रिश्ते के बारे में बताएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको कामयाबी मिलेगी। पुरानी दोस्ती को प्रेम में बदलने के लिए सिंगल लोगों को पहल करनी चाहिए।

मिथुन लव राशिफल

पुरानी बातों को भूलकर साथी के साथ नए सिरे से चीजें प्रारंभ करेंगे। लेकिन मन में कुछ बाते परेशान करेगी। हालांकि,अपनी लव लाइफ में मिठास लाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे वह सफल होंगे।

कर्क लव राशिफल

आपके प्रेम और विश्वास से यह रिश्ता और भी खास बन जाएगा। सिंगल लोगों के लिए दिन प्यार की उम्मीदों से भरा रहेगा। किसी खास से मुलाकात होगी। शाम को एक खूबसूरत डेट भी बन सकती है।

सिंह लव राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए दिन प्यार भरा रहेगा। साथी की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार वालों के लिए समय निकालकर आप साथी के साथ उनसे मिलने जाएंगे। दिन शुभ रहेगा।

कन्या लव राशिफल

कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में आज खुशियां भरपूर बनी रहेगी। बातचीत और समझ से सब कुछ संतुलित हो सकता है। जीवनसाथी आपकी सादगी, प्यार और देखभाल के लिए आपकी प्रशंसा करेगा और गर्व महसूस करेगा।

तुला लव राशिफल

आपके लिए समय खास बदलाव लेकर आया है। आप जीवनसाथी के लिए जो भी खरीदेंगे, उन्हें पसंद आएगा। रिश्ता पहले से और मजबूत बनेगा। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा।

वृश्चिक लव राशिफल

आपको यह समझना होगा कि रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी है। आपके प्रयास आपके साथी का मन जीतेंगे और दोनों डेट पर जाने का प्लान करेंगे। लेकिन निवेश करने के लिए पिताजी से पहले बात करना लाभकारी रहेगा।

धनु लव राशिफल

धनु राशि वालों के लिए समय खास रहेगा और थोड़ी चुलबुली बातचीत रिश्ते को रंगीन बनाएगी। खास बात यह कि आज सिंगल लोगों को उनका प्रेम साथी मिल सकता है।

मकर लव राशिफल

अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस में रहते हैं, तो साथी से मिलने जा सकते हैं। आप दोनों भविष्य के बारे में बात करेंगे। आप दोनों के संबंधों में भावनात्मक गहराई आ सकती है। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन विशेष है।

कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशि वालों को वैवाहिक जीवन के तनाव को दूर करने के लिए स्वयं प्रयास करना होगा। क्रश के साथ दोस्ती बढ़ेगी।

मीन लव राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन नया रिश्ता शुरू करने वाला रहेगा। अविवाहित हैं तो किसी के प्रति आकर्षण महसूस आज हो सकता है।

Next Story