Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किनको है खर्च में संतुलन की आवश्यकता

Anjali Tyagi
23 Aug 2025 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किनको है खर्च में संतुलन की आवश्यकता
x

मेष राशि

दिन व्यस्त रहेगा, कामकाज से जुड़ी यात्राएं संभव हैं। व्यापार में लाभ और नए कॉन्टैक्ट बनने के योग। खर्च और आमदनी में संतुलन आवश्यक। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। घर में खुशी का माहौल।

वृष राशि

ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा, अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आमदनी स्थिर रहेगी,विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। आर्थिक लाभ पाने के लिए मेहनत करनी होगी। बच्चों को पिता से उपहार मिलने की संभावना है।

कर्क राशि

करियर में नए अवसर मिलेंगे, खास काम पूरे होंगे। व्यवसाय में लाभ और प्रगति के संकेत। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को पढ़ाई में उत्साह मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताएंगे, पुराने दोस्त से मुलाकात संभव।

सिंह राशि

किसी बड़ी कंपनी से डील के संकेत, विद्यार्थियों को सफलता। संगीत और कला से जुड़े लोगों को अवसर मिलेगा। आवश्यक कार्यों में धन खर्च होगा। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में मेहमानों का आगमन संभव।

कन्या राशि

ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, इंसेंटिव मिलने की संभावना। व्यापार के लिए यात्रा लाभकारी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की के योग। कॉमर्स के छात्रों के लिए शुभ दिन। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।

तुला राशि

ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यवसाय में बड़ा फायदा मिलने की संभावना। बैंक बैलेंस मजबूत होगा। आर्ट्स के छात्रों के लिए दिन अच्छा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा।

वृश्चिक राशि

नौकरी में तरक्की के अवसर। व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभकारी। आर्थिक रूप से स्थिरता और लाभ। खेल और स्पोर्ट्स में जुटे लोगों को सफलता। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, बच्चे खेलकूद में व्यस्त।

धनु राशि

जिम्मेदारियां सही ढंग से निभाएंगे। नए बिजनेस में निवेश की योजना। सामाजिक कार्यों से सम्मान और लाभ। छात्र अपने लक्ष्यों को पाने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा।

मकर राशि

करियर में नए अवसर, ऑफिस में सहयोग मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ। आय में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को सफलता के नए अवसर मिलेंगे। परिवार और संतान से आनंद की प्राप्ति।

कुंभ राशि

बड़े भाई की सलाह से काम में सफलता। व्यापार में नए विचार लाभ देंगे। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता मिलेगी। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे।

मीन राशि

ऑफिस में काम की सराहना होगी। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। अकाउंट्स और कॉमर्स स्टूडेंट्स को सफलता। परिवार में सहयोग और प्रेम मिलेगा।

Next Story