Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें धन के मामले में सावधानी बरतने की है जरूरत

Anjali Tyagi
14 Aug 2025 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें धन के मामले में सावधानी बरतने की है जरूरत
x

मेष राशि

करियर के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी नए व्यापार को शुरू करने का मन बना सकते हैं। धन के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। छात्र जीवन में आज का दिन उनके पक्ष में रहने वाला है। परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा।

वृषभ राशि

नौकरीपेशा लोगों पर आज काम का दबाव बढ़ेगा। ऑफिस में मन अशांत भी रहेगा। धन के मामले में आज किसी भी स्त्रोत से लाभ कमाने का मौका मिलेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को आज पढ़ाई में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्यार और परिवार दोनों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। करियर को लेकर उलझन है तो किसी से सलाह लेना फायदेमंद होगा। आज के दिन धन का आगमन होगा। हालांकि धन आने के साथ खर्चें भी बढ़ेंगे। परिवार में प्यार बना रहेगा।

कर्क राशि

कामकाज के लिहाज से पूरा दिन व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आज की मेहनत आपको भविष्य में काम देगी। व्यापार के लिहाज से मांग बढ़ेगी। किसी भी तरह से जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति से बचें।

सिंह राशि

नौकरी या करियर से जुड़ी बातों में जानकार से सलाह जरूर लें। आज के दिन आपको व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का समय अच्छा जाएगा। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन की स्थिति उतपन्न हो सकती है।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव बढ़ेगा। हालांकि इस दौरान सहयोगियों का साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होने के साथ ग्राहको की भीड़ भी रहेगी। धन के मामले में फिजूलखर्ची से बचेंगे। परिवार में किसी पर भी संदेह करने से बचें।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र पर आपके काम से हर कोई प्रभावित रहेगा। इस दौरान दिखावा करने से बचें। व्यापार में प्रतिद्वंदी का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ों से करियर संबंधित सलाह मिल सकती है। प्यार और परिवार दोनों को साथ लेकर चलने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि

काम के दबाव के कारण पूरा दिन व्यस्त रहने वाला है। व्यापार में किसी भी तरह के फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। शिक्षा से जुड़े लोगों का दिन व्यस्त रहने वाला है। प्यार में आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि

ऑफिस पर आपका प्रमोशन हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर प्रमोशन होने के साथ नए दयित्व भी मिल सकते हैं। बिजनेस में आज के दिन ग्राहकों से वाद-विवाद की स्थिति से बचें। परिवार में किसी के साथ भी अपने रिश्ते खराब न करें।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके हक में रहने वाली है। इस दौरान किसी के साथ गलत न करें। व्यापार से जुड़े लोग नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। विद्यार्थी जीवन में मेहनत की परस्पर जरूरत है। परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र पर किसी की वित्तीय सहायता कर सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए जानकारों से सलाह लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस दौरान आने वाले परिणाम आपके पक्ष में रहने वाले हैं।

मीन राशि

ऑफिस में काम के दौरान कई तरह की चीजों का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामले में आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। प्यार के लिहाज से आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है।

Next Story