Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किनके ऊपर रहेगा काम का दबाव

Anjali Tyagi
13 Aug 2025 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किनके ऊपर रहेगा काम का दबाव
x

मेष राशि

कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। व्यापार में मिला-जुला परिणाम मिलेगा। निवेश करने से पहले जानकार से सलाह जरूर लें। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं।

वृषभ राशि

करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। व्यापार में नए लोगों के साथ संबंध स्थापित करेंगे। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

मिथुन राशि

कार्य में अधिकता से थकान हो सकती है। बड़ा निवेश न करें, नुकसान हो सकता है। आर्थिक योजना बनाएं, व्यर्थ खर्च से बचें। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, ध्यान दें।

कर्क राशि

नए अवसर मिल सकते हैं, निर्णय सोच-समझकर लें। नए साझेदार से मुलाकात संभव। निवेश सोच-समझकर करें। पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी। पार्टनर से मतभेद खत्म हो सकते हैं।

सिंह राशि

पुराने मित्र से मुलाकात करियर में मददगार हो सकती है। सहयोगियों से टकराव से नुकसान संभव। खर्चे बढ़ सकते हैं, सोच-समझकर खर्च करें। मनचाही सफलता के लिए मेहनत जरूरी।

कन्या राशि

काम में खुशी मिलेगी, नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। घर में खुशी और उत्सव का माहौल रहेगा।

तुला राशि

लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है। लाभ के अच्छे संकेत हैं। बचत पर ध्यान दें। मेहनत करनी पड़ेगी, परिणाम सकारात्मक रहेंगे।

वृश्चिक राशि

कार्य के प्रति गंभीर रहें। साझेदारी से दूरी रखें। उधार से बचें। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

धनु राशि

प्रशंसा और पहचान मिल सकती है। नई शुरुआत का समय। निवेश से लाभ मिल सकता है। पढ़ाई में अड़चनें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर राशि

काम में मन लगेगा। नया ऑर्डर मिल सकता है। सोच-समझकर खर्च करें। मनचाहा ध्यान नहीं लगेगा, प्रयास बढ़ाएं।

कुंभ राशि

समय पर कार्य पूरे करना चुनौती हो सकता है। नए साझेदार की तलाश करें। घरेलू खर्च बढ़ सकता है। पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।

मीन राशि

सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। नया अवसर हाथ आएगा। बचत योजनाओं की ओर ध्यान दें। मेहनत का फल मिलेगा।

Next Story