Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें होगा व्यापार में लाभ

Anjali Tyagi
16 Feb 2026 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें होगा व्यापार में लाभ
x

मेष

व्यवसाय में मिला-जुला दिन रहेगा। नए निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-परख कर लें। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान आप पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के चक्कर में अपने करियर और कारोबार पर भी कम ध्यान पाएंगे। जिसके कारण वह प्रभावित हो सकता है।

वृष

सरकारी कार्यों या सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को असमंजस की स्थिति में करने और क्रोध में आकर बड़े फैसले लेने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का पूरा साथ न मिलने के कारण आपको कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन

व्यापार में रुके हुए काम पूरे करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। नए सौदों से लाभ के संकेत हैं। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का पूरा साथ न मिलने के कारण आपको कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क

कार्यक्षेत्र और व्यापारिक माहौल में सुधार होगा। यह साल आपके लिए काफी भाग्यशाली साबित हो सकता है। यह सप्ताह छात्र वर्ग के लिए उपलब्धि भरा रह सकता है। परीक्षा प्रतियोगिता के परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। उच्च शिक्षा की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

सिंह

करियर में ग्रहों का सकारात्मक योग है। व्यापारिक विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। वाहन सावधानी के साथ चलाएं और लोगों की बात को धैर्य से सुनकर सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलना उचित रहेगा।

कन्या

वित्तीय मामलों में बड़े फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। साथ ही साथ किसी के साथ लूज टॉक करने से बचें अन्यथा अपमान होने की आशंका बनी रहेगी।

तुला

पुराने लंबित व्यापारिक कार्यों को निपटाने के लिए श्रेष्ठ समय है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों की सप्ताह की शुरुआत शुभ साबित होगी। लंबे समय से प्रमोशन या उच्च पद पाने की अभिलाषा पूरी होगी। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक

धन में वृद्धि के प्रबल योग हैं। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रह सकती हैं। इस सप्ताह आपके द्वारा किये गये कार्यों में सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। यह सप्ताह कामकाजी महिलाओं के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कद एवं पद बढ़ने से न सिर्फ आफिस में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु

कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बहस से बचें। व्यापार में दो मुख्य लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में धार्मिक मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मेल-मुलाकात के योग बनेंगे।

मकर

आर्थिक लाभ और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। सप्ताह की शुरुआत नौकरीपेशा लोगों के लिए सुखद साबित होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर के साथ आपका अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी और आपको इसका लाभ भी मिलेगा।

कुंभ

धन संचय और संपत्ति में वृद्धि होगी। कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें। इस सप्ताह भाग्य का अपेक्षित सहयोग मिलने से चीजें आसानी से पूरी होती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह छात्र वर्ग का पढ़ाई-लिखाई में मन रमेगा।

मीन

व्यापार में स्थिरता आएगी। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है, जिससे आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से उचित दूरी बनाए रखना होगा।

Next Story