Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें मिलेगा व्यापार में फायदा

Anjali Tyagi
19 Feb 2026 7:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें मिलेगा व्यापार में फायदा
x

मेष

खर्चों पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक व्यावसायिक निवेश से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल के वातावरण में छोटे बदलाव कार्यक्षमता बढ़ा सकते हैं। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ संबंधों में दृढ़ता आएगी, जो आगे चलकर लाभदायी रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी।

वृषभ

पेशेवर दायित्वों और नेटवर्किंग के बीच तालमेल बिठाने का दिन है। व्यापार में स्थिरता के संकेत हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट हो सकती है। किसी यात्रा पर जाने का आयोजन होगा। संतानों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता सता सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

मिथुन

लंबे समय से अटके हुए व्यावसायिक फैसले या अनुमतियां आज मिल सकती हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और कोर्ट-कचहरी के कार्य से बचें। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी।

कर्क

व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन एक बड़ी परीक्षा जैसा हो सकता है, लेकिन स्पष्टता सफलता दिलाएगी। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ में रमणीय स्थल पर प्रवास होने की भी संभावना है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सिंह

नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए यह एक उत्तम दिन है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। परोपकार की भावना से गरीबों की मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य के साथ-साथ संतानों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता रहेगी।

कन्या

व्यावसायिक कार्यों में आ रही बाधाएं कम होंगी और कार्यों में गति आएगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

तुला

आर्थिक अवसरों में वृद्धि होगी, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। आध्यामिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और बातचीत की कला व्यापारिक सौदों में लाभ दिलाएगी। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।

धनु

व्यापारिक संचार में स्पष्टता आएगी। कोई महत्वपूर्ण खबर या क्लैरिटी मिलने की संभावना है। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परोपकार और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे, मन को शांति मिलेगी। शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।

मकर

व्यवसाय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ ही उनके साथ संबंध भी मजबूत होंगे। अनावश्यक खर्च से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ

धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी, जिससे सही समय पर सही फैसले ले पाएंगे। वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

मीन

व्यापारिक लेनदेन में विशेष सतर्कता बरतें; जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रुके हुए कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। रुपये के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें।

Next Story