Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें मिलेगा सच्चा प्यार

Anjali Tyagi
14 Feb 2026 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें मिलेगा सच्चा प्यार
x

मेष

प्रेम जीवन के लिए दिन शानदार है। पार्टनर से कोई सुखद सरप्राइज या यादगार प्रपोजल मिल सकता है। इच्छानुसार काम के पूरा न होने से शनिवार को आप तनाव में रहेंगे। इसके अलावा सेहत में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

वृष

प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। आप अपने साथी के साथ यादगार समय बिताएंगे और रिश्ता और मजबूत होगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने से मानसिक तनाव दूर होगा। कामकाजी लोगों को कामकाज में मोटा मुनाफा होगा।

मिथुन

प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से स्थितियां सुधरेंगी। मित्रों के साथ 14 फरवरी 2026 को आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. इसके अलावा छोटी दूरी की यात्रा का प्लान भी बन सकता है।

कर्क

पार्टनर के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए बेहतरीन दिन है। विवाहित जोड़ों के बीच दूरियां कम होंगी। सिंगल लोगों को अपना हमसफर मिल जाएगा, जिसकी वजह से 14 फरवरी 2026 का दिन यादगार बनेगा। वहीं, जो लोग अपने लवमेट से मिल चुके हैं, उनके रिश्ते में खुशी और रोमांस का अच्छा तालमेल रहेगा।

सिंह

प्रेम के मामलों में दिन सफल रहेगा। हालांकि, पार्टनर के साथ किसी भी तरह के आर्थिक लेनदेन या कर्ज देने से बचें। मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा अच्छी रहेगी। यदि आज आप खुद के वाहन से कहीं जाते हैं तो सावधान रहें. दिन खत्म होने से पहले घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कन्या

व्यक्तिगत जीवन में खुशियां आएंगी। 2026 आपके लिए भाग्यशाली साल है, जिससे रिश्तों में गहराई आएगी। पारिवारिक जीवन के खुशनुमा रहने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं तो वो दूर होंगी।

तुला

वेलेंटाइन डे पर आपको जीवन का सबसे यादगार प्रपोजल मिल सकता है। दिन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। साझेदारी में किए गए बिजनेस से 14 फरवरी 2026 को आपको नुकसान होगा. इसके अलावा चोट लगने के भी योग हैं।

वृश्चिक

पार्टनर के साथ बातचीत और तालमेल बेहतर होगा। रिश्तों में स्थिरता और सुरक्षा महसूस करेंगे। सिंगल लोगों के लिए शादी का रिश्ता आएगा। वहीं, जो लोग रिश्ते में बंध चुके हैं, उन्हें जीवनसाथी से बातचीत करने का वक्त नहीं मिलेगा।

धनु

प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने पार्टनर को समय दें और भविष्य की योजनाएं बनाएं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल के रहने से मानसिक शांति मिलेगी. हालांकि, शाम के समय आर्थिक नुकसान हो सकता है। सही जगह पर निवेश न करने के कारण दिनभर (14 फरवरी 2026) आपको तनाव रहेगा।

मकर

ग्रहों की अनुकूलता से पर्सनल लाइफ में खुशियां रहेंगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण नुकसान होगा। सेहत की बात करें तो उसमें सुधार की जगह 14 फरवरी 2026 को गिरावट देखने को मिलेगी।

कुंभ

रिश्तों में स्थायी बदलाव और सकारात्मकता महसूस करेंगे। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। 14 फरवरी 2026 को परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने के योग हैं। उम्मीद है कि दूर के किसी रिश्तेदार से दिन खत्म होने से पहले मुलाकात होगी।

मीन

आप अपने क्रश या पार्टनर से दिल की बात कह सकते हैं, सकारात्मक जवाब मिलने की पूरी उम्मीद है। छोटी यात्रा का योग भी है। भाग्य का साथ मिलने के कारण बिगड़े रिश्तों को सुधारने का मौका मिलेगा। दिनभर मन में उत्साह रहेगा. साथ ही किसी नए काम में रुचि बढ़ेगी।

Next Story