Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें मिलेगा सच्चा प्यार

Anjali Tyagi
20 Feb 2026 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें मिलेगा सच्चा प्यार
x

मेष

लव लाइफ में आज थोड़ी भागदौड़ और तनाव रह सकता है। रिश्तों में गुस्से और अग्रेशन से बचें, वरना विवाद बढ़ सकता है। अपने साथी के साथ बिताया हर पल आनंद और सुकून देगा। दिन भर छोटे-छोटे रोमांटिक मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाकर लव लाइफ को पूरी तरह एंजॉय किया जा सकता है।

वृषभ

प्रेम संबंधों के लिए दिन सुखद है। पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर करने के लिए यह बातचीत (डायलॉग) का सही समय है। परिवार में भी खुशहाली रहेगी। किसी नए और आकर्षक व्यक्ति की तरफ़ आपका ध्यान जा सकता है और उसके बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ सकती है। सिंगल लोगों के लिए भी आज प्यार की शुरुआत होने के संकेत हैं।

मिथुन

दांपत्य जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। संतान प्राप्ति या भविष्य की योजनाओं को लेकर जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कभी-कभी आपको ऐसे फैसले लेने पड़ सकते हैं जो आपको सहज न लगें। लेकिन इन अनुभवों से आपसी समझ और सहारा देना सीखेंगे और अपने रिश्तों में एक नई मजबूती आएगी।

कर्क

पार्टनर के साथ यादगार समय बीतेगा। आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ते में मजबूती आएगी। आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। दिन भर रोमांटिक पल मिलेंगे, लेकिन रात में अपने दिल की बात साझा करने में थोड़ी हिचकिचाहट रह सकती है। सिंगल लोग अपने पसंदीदा पार्टनर से मिल सकते हैं और संबंध की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह

प्रेम संबंधों में नयापन महसूस करेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। दिन भर रोमांटिक पल मिलेंगे, लेकिन रात में अपने दिल की बात साझा करने में थोड़ी हिचकिचाहट रह सकती है। सिंगल लोग अपने पसंदीदा पार्टनर से मिल सकते हैं और संबंध की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या

लव लाइफ में स्थिरता आएगी। आप अपने साथी के साथ भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा कर सकते हैं। पुराने प्रेम संबंधों की तरफ आकर्षित होना केवल दुख और उलझन बढ़ा सकता है। इसलिए वर्तमान रिश्तों और अपने साथी के साथ खुश रहने पर ध्यान दें।

तुला

पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल लोगों को पार्टनर मिलने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पूरे दिन अपने प्यार को लेकर सक्रिय और तैयार रहने की जरूरत है।

वृश्चिक

पार्टनर के साथ छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। बेकार के खर्चों पर नियंत्रण रखें। जिनका प्यार पहले ठंडा पड़ा था, उन्हें दूसरा मौका मिल सकता है। अन्य लोगों की लव लाइफ आज मस्ती और आनंद से भरी रहेगी।

धनु

यह दिन आपके प्रेम जीवन के लिए यादगार रहेगा। पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। प्यार में समझदारी और धैर्य बनाए रखना लाभकारी रहेगा। अन्य लोगों की लव लाइफ सामान्य रूप से संतुलित और सामान्य रहेगी।

मकर

प्रेम संबंधों में व्यस्तता बनी रहेगी। काम के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे, जिससे थोड़ी अनबन संभव है। किसी भी बात को छिपाए बिना खुलकर साझा करें। दिल की भावनाओं को व्यक्त करने से रिश्ते में नज़दीकियां बढ़ेंगी और लव लाइफ में रंगीन अनुभव होंगे।

कुंभ

रिश्तों में चंद्रमा की चाल सकारात्मक बदलाव लाएगी। पुराने विवादों को सुलझाने का अच्छा अवसर है। आज की सुबह आपके लिए कई सुखद सरप्राइज लेकर आएगी। पार्टनर के प्रति अपने प्यार को जताने का समय अनुकूल है। रिश्तों में खुशी और आनंद बढ़ेगा और रोमांटिक पल खूब मिलेंगे।

मीन

पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आप एक-दूसरे की जरूरतों का खास ख्याल रखेंगे। इस समय रिश्ता मजबूत होगा, लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। अन्य लोगों की लव लाइफ आज आनंद और रोमांच से भरी रहेगी।

Next Story