Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें मिलेगा सच्चा प्यार

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें मिलेगा सच्चा प्यार
x

मेष

प्रेम जीवन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी खास व्यक्ति को आकर्षित करने में सफलता मिलेगी। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ ख़ास करने का प्लान बना सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जॉब का ऑफर आयेगा।

वृषभ

पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर बेचैनी हो सकती है। दोस्तों की सलाह से स्थिति संभल सकती है। नई चीजों की खरीदारी करने के लिए शाम का समय शुभ है। हालांकि, इससे पहले आपका किसी अनजान व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है।

मिथुन

रिश्तों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। पार्टनर रिश्ते की गंभीरता और भविष्य की दिशा पर चर्चा कर सकता है। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान करवा लेंगे। अगर आप कोई कारोबारी फैसला लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो धैर्य रखें।

कर्क

अपनों के लिए खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी कुछ खास प्लान कर सकते हैं, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो बोनस मिलने और काम की तारीफ होने की संभावना है। सिंगल लोगों का दिल किसी के साथ जुड़ सकता है।

सिंह

प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, जो मूड को बेहतर बनाएगी। अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ना 27 फरवरी 2026 को सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। सेहत का साथ मिलने से जरूरी काम समय पर पूरे होंगे।

कन्या

प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखें। रिश्तों में विनम्रता बरतने से व्यक्तिगत संबंध और अधिक संवरेंगे। पैसों का लेन-देन जल्दबाजी में करना नुकसानदायक साबित होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो धैर्य रखें।

तुला

किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत हो सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। घर के यदि किसी सदस्य की तबीयत खराब है तो उनकी सेहत में सुधार आने की संभावना है। उम्मीद है कि शुक्रवार को आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे।

वृश्चिक

दबी हुई भावनाओं को व्यक्त करने का सही समय है। गुस्से पर काबू रखें और शांत रहें। सुबह-सुबह कोई इच्छा पूरी होगी, जिसकी वजह से पूरे दिन संतोष में रहेंगे। ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

धनु

प्रेम में उत्साह बना रहेगा और पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। मन में करियर को लेकर कोई इच्छा है तो वह पूरी होगी।

मकर

काम की व्यस्तता के बावजूद शाम का समय पार्टनर को दें, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप अपने रिश्ते को जोड़ना चाहते हैं तो ईगो को साइड में रखें और अपने जीवनसाथी की बात सुनें। उम्मीद है कि दिन खत्म होने से पहले आप किसी खास जगह पर घूमने जाएंगे।

कुंभ

रोमांटिक मूड रहेगा। सगाईशुदा लोगों के रिश्ते में मजबूती आएगी और कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। ऑफिस में बॉस से वाद-विवाद होने के कारण मानसिक तनाव रहेगा। जो लोग अपने जीवनसाथी से कोई बहुत बड़ा राज छुपा रहे हैं, वो सामने आ सकता है। चोट लगने व धन हानि होने की भी 27 फरवरी 2026 को संभावना है।

मीन

परिवार और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन की बाधाएं दूर होंगी और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। ये दिन आपके लिए न तो ज्यादा अच्छा और न ही ज्यादा बुरा रहेगा।कुछ काम पूरे होंगे तो कुछ अधूरे रह जाएंगे। सेहत की बात करें तो वो 27 फरवरी 2026 की शाम तक ठीक रहेगी।

Next Story