Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Anjali Tyagi
5 Aug 2025 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किसको मिलेगा भाग्य का साथ
x

मेष राशि

आज का दिन संतुलित रहेगा। बुजुर्गों की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। कामकाज सामान्य रहेगा, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार आर्थिक लाभ ला सकता है। उधार या लोन लेने से बचें। पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। तनाव से बचें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

वृषभ राशि

दिन खुशियों से भरा रहेगा, नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। काम में सकारात्मकता रहेगी। आय में मजबूती आएगी। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। बच्चों से जुड़ी योजनाएं पूरी होंगी, परिवार में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। खुद के लिए समय निकालना कठिन हो सकता है।

मिथुन राशि

दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन संयम जरूरी है। काम बेहतर होगा, लेकिन बहस से बचें। निवेश गुप्त रखें तो बेहतर होगा। धार्मिक आयोजन संभव है। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। मानसिक थकान रह सकती है, आराम जरूरी है।

कर्क राशि

शानदार दिन रहेगा, मन में नई ऊर्जा महसूस होगी। नए इनकम सोर्स बन सकते हैं। कार्य में सफलता के योग हैं। माता-पिता के लिए कोई योजना बन सकती है। संबंध मधुर रहेंगे। क्रिएटिव काम से मानसिक राहत मिलेगी।

सिंह राशि

सुनहरा दिन, मनचाही वस्तु या अवसर मिल सकता है। करियर में प्रगति होगी, काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। परिवार में विवाह योग्य सदस्य के लिए प्रस्ताव आ सकता है। संतुलित खानपान जरूरी है।

कन्या राशि

दिन उत्साह से भरा रहेगा, मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होगा, कारोबार में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा, धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मौसम परिवर्तन से प्रभावित हो सकते हैं, खानपान पर ध्यान दें।

तुला राशि

भाग्य का साथ मिलेगा, दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है, प्रगति के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी, रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। योग और प्राणायाम से लाभ मिलेगा, माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि

दिन काफी व्यस्त रहेगा, कार्यों की भरमार रहेगी। काम की सराहना होगी, राजनीतिक लोगों के लिए भी चर्चा का दिन। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी, सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी, संतुलन जरूरी है।

धनु राशि

उपलब्धियों और खुशियों से भरा दिन रहेगा। प्रमोशन या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। बच्चों की सफलता से खुशी का माहौल बनेगा। टेंशन कम होगी, मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि

शुभ समाचार मिल सकते हैं, लाभ के संकेत हैं। कारोबार में मुनाफा होगा, नौकरी में मनचाहा कार्य मिलेगा। किसी सदस्य के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ राशि

संयम और नए संपर्क बनेंगे। उलझनों को सुलझाने वाला दिन रहेगा, संयम रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, नए संपर्क बनेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग, विवाह योग्य जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। पेट संबंधी समस्या हो सकती है, तैलीय भोजन से बचें।

मीन राशि

निर्णय में सावधानी रखें। सामान्य दिन रहेगा, फैसले सोच-समझकर लें। योजनाएं सफल हो सकती हैं, करियर में प्रगति संभव है। भाइयों का सहयोग मिलेगा, बच्चों से खुशी मिलेगी। मौसम के असर से थकान हो सकती है, संतुलन बनाए रखें।

Next Story