Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें कारोबार में मिलेंगे लाभदायक अवसर

Anjali Tyagi
21 Nov 2025 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें कारोबार में मिलेंगे लाभदायक अवसर
x

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, जिसे सूझबूझ से संभालने पर तनाव कम होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला रहेगा। भाग्य का हर कदम पर साथ मिलेगा, जिससे कई जरूरी काम बनेंगे और लाभदायक अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि

यात्रा लाभदायक और सफल रहेगी। निवेश करने से पहले जानकार की राय अवश्य लें। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें।

कर्क राशि

अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

सिंह राशि

जोखिम लेने से आज आपको बचना होगा। आर्थिक भूलचूक से बचने का समय है। करियर और कारोबार में सफलता के योग हैं।

कन्या राशि

आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। सभी काम सरलता से संपन्न होंगे और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

तुला राशि

करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। जीवन स्तर बेहतर बना रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट की समस्या या छाती में जलन हो सकती है। वाहन चलाते समय या किचन में काम करते समय सावधानी बरतें。

धनु राशि

धैर्य और स्पष्ट सोच से दिन को आसानी से संभाल पाएंगे। भावनाओं में उलझे रहने से बचें और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें।

मकर राशि

प्रोफेशनल लाइफ में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। पुरानी योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है।

कुंभ राशि

आज गुडलक आपके साथ रहेगा। हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत दिखाई पड़ रही है।

मीन राशि

आज मानसिक तनाव रह सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और निवेश न करें।

Next Story