Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Toxic VS Dhurandhar: आदित्य धर से नाराज हुए यश, इस वजह से ‘धुरंधर 2’ से नहीं टालेंगे ‘टॉक्सिक’ का क्लैश

Anjali Tyagi
17 Feb 2026 3:00 PM IST
Toxic VS Dhurandhar: आदित्य धर से नाराज हुए यश, इस वजह से ‘धुरंधर 2’ से नहीं टालेंगे ‘टॉक्सिक’ का क्लैश
x

मुंबई। कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज डेट आगे न बढ़ाने के फैसले पर अड़े हुए हैं। खबरों के अनुसार, वह 'धुरंधर 2' के मेकर्स और डायरेक्टर आदित्य धर के प्रति अपनी नाराजगी के कारण इस बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

क्यों नाराज है यश

बता दें कि यश इस बात से खफा बताए जा रहे हैं कि 'धुरंधर 2' की रिलीज डेट तय करने से पहले उन्हें एक कॉल तक नहीं किया गया। यश ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट (19 मार्च, 2026) पिछले साल ही घोषित कर दी थी, जबकि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने बाद में उसी तारीख को चुना।

बिजनेस स्ट्रैटेजी, न कि अहंकार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश का यह फैसला अहंकार पर आधारित नहीं बल्कि एक व्यापारिक कदम है। वह अपनी फिल्म के कंटेंट को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं और तेलुगु राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए PVR INOX के साथ 40 करोड़ रुपये की बड़ी डील भी कर चुके हैं।

इंडस्ट्री कल्चर में अंतर

यश का मानना है कि दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योगों में ऐसी महत्वपूर्ण घोषणाओं से पहले मेकर्स आपस में बातचीत करते हैं, जिसकी कमी उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (बॉलीवुड) के इस मामले में खली है।

फैंस का इंतजार

यश के फैंस 'के.जी.एफ: चैप्टर 2' के बाद लंबे समय से उनकी स्क्रीन पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए वह रिलीज में और देरी कर उन्हें निराश नहीं करना चाहते। 19 मार्च, 2026 ईद के अवसर परदोनों फिल्में रिलीज होगी।

Next Story