Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Traffic Jam: कालिंदी कुंज से नोएडा के बीच भारी जाम! कावड़ यात्रा के चलते एक सड़क को किया गया बंद, दो घंटे तक फंसे रहे लोग

Anjali Tyagi
15 July 2025 1:50 PM IST
Traffic Jam: कालिंदी कुंज से नोएडा के बीच भारी जाम! कावड़ यात्रा के चलते एक सड़क को किया गया बंद, दो घंटे तक फंसे रहे लोग
x
यातायात की भीड़भाड़ से बचने के लिए 13 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक विशेष यातायात व्यवस्था और प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

नई दिल्ली। कावड़ यात्रा के चलते दिल्ली से नोएडा की तरफ जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग पर भारी जाम लग गया है। रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार दिख रही है। लोग लगभग दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। बता दें कि इस मार्ग पर कांवड़ के चलते एक सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसके चलते यह स्थिति सामने आई। हालांकि पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी थी।

13 जुलाई से 23 जुलाई तक विशेष यातायात व्यवस्था और प्रतिबंध लागू

बता दें कि दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि यह व्यवस्था 13 जुलाई से 23 जुलाई तक रहेगी। जिसमें बड़ी संख्या में कांवड़ियों के नोएडा, कालिंदी कुंज और आगरा कैनाल रोड होते हुए फरीदाबाद, गुरुग्राम और राजस्थान की ओर जाने की उम्मीद है। सुचारू यातायात सुनिश्चित करने और यातायात की भीड़भाड़ से बचने के लिए 13 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक विशेष यातायात व्यवस्था और प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

कौन-कौन सी सड़कें रहेंगी बंद

जानकारी के मुताबिक आगरा कैनाल रोड (कालिंदी कुंज से बदरपुर की ओर) का आधा कैरिजवे बंद रहेगा। कालिंदी कुंज से नोएडा रोड का आधा कैरिजवे भी बंद रहेगा। जिसके चलते इन रास्तों पर भारी यातायात भीड़भाड़ की आशंका है। इसीलिए प्रशासन द्वारा इन रास्तों को पहले ही बंद करा दिया गया है।

किन रास्तों से जाएं दिल्ली और नोएडा

नोएडा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इस समय भारी भीड़भाड़ से बचने के लिए कालिंदी कुंज के बजाय डीएनडी फ्लाईवे या आश्रम मार्ग से होकर जाना चाहिए। फरीदाबाद से नोएडा जाने वाले यात्री बदरपुर से आश्रम और डीएनडी होते हुए मथुरा रोड जाएं। क्योंकि कालिंदी कुंज-नोएडा कैरिजवे आंशिक रूप से बंद है।

कुछ वाहनों को मिली है जाने की अनुमति

आपातकालीन सेवा वाहनों (दिल्ली पुलिस, एम्बुलेंस, अग्निशमन विभाग, आदि) को आपातकालीन ड्यूटी के दौरान प्रतिबंधित सड़कों पर जाने की अनुमति है।

Next Story