Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अनुष्का शेट्टी की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'घाटी' का ट्रेलर रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म

Shilpi Narayan
7 Aug 2025 5:17 PM IST
अनुष्का शेट्टी की एक्शन-ड्रामा फिल्म घाटी का ट्रेलर रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
x



मुंबई। अनुष्का शेट्टी की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'घाटी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। साथ ही फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर में अनुष्का शेट्टी जबरदस्त एक्शन मोड में हैं। वहीं 'घाटी' के ट्रेलर में खतरनाक पर्वत श्रृंखलाओं में सामने आने वाली गंभीर चुनौती को दिखाया गया है।


दरअसल, इस फिल्म के ट्रेलर में अनुष्का शेट्टी एक उग्र और साहसी महिला का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। हालांकि ट्रेलर में देखा जा सकता है कि वह पहले एक प्यारी साथी होती हैं। इसके बाद उनके साथ कुछ हादसा हो जाता है और वह एक शक्तिशाली बदला लेने वाली महिला बन जाती हैं। वहीं ट्रेलर में मादक पदार्थ की तस्करी की दलदली दुनिया दिखाई गई है।


बता दें कि फिल्म 'घाटी' के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक नए पोस्टर के साथ ट्रेलर शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि घाटी की एक आवाज है। यह दहाड़ती है। यह विद्रोह करती है। यह गूंजती है। 'घाटी' खून, पसीने और पत्थर से गढ़ी गई एक कहानी है। घाटी का ट्रेलर अब रिलीज हुआ है।


'घाटी' अनुष्का शेट्टी और निर्देशक कृष जगरलामुदी के बीच उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वेदम' की सफलता के बाद दूसरा सहयोग है। वहीं इस फिल्म को सिनेमैटोग्राफर मनोज रेड्डी कटासानी ने बेहद खूबसूरत लेकिन क्रूर परिदृश्यों को अच्छे से फिल्माया हैजबकि नागवेल्ली विद्या सागर का संगीत फिल्म के भावनात्मक पहलुओं को उभार रहा है।


बता दें कि 'घाटी' तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। अनुष्का शेट्टी को आखिरी बार 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' (2023) में देखा गया था।

Next Story