Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Train Accident: मेक्सिको में बड़ा ट्रेन हादसा, 13 लोगों की मौत, कई घायल

Aryan
29 Dec 2025 10:11 AM IST
Train Accident: मेक्सिको में बड़ा ट्रेन हादसा, 13 लोगों की मौत, कई घायल
x
सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

नई दिल्ली। मेक्सिको में ट्रेन हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 98 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चला कर घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है। यह घटना कैसे घटी इसकी जांच शुरू हो रही है। राष्ट्रपति शिनबाम ने हताहतों की मदद के लिए घटनास्थल पर सरकारी एजेंसियों को भेजने के निर्देश दिए हैं।

ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण हुई दुर्घटना

उत्तरी अमेरिकी देश- मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण हुई है। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखे पोस्ट में बताया कि नौसेना ने 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकारी राहत और बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर भेजा गया है। गवर्नर को भी पीड़ित यात्रियों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया के साथ-साथ स्थानीय मीडिया में भी हादसे की विचलित करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। एक्सहैंडल @pastormatias02 पर जारी वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।

रेल सेवा की शुरुआत साल 2023 में हुई थी

इस रेल सेवा की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। फिलहाल ये ट्रेन सलीना क्रूज बंदरगाह से कोएट्ज़ाकोल्कोस के बीच 290 किलोमीटर का सफर करती है। इसका संचालन प्रशांत महासागर और मेक्सिको की खाड़ी के बीच किया जाता है। साल 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति ओब्राडोर ने इस रेल सेवा की शुरुआत की थी।

Next Story