
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दुश्मन के पहाड़ों में...
दुश्मन के पहाड़ों में फंसा था...ट्रंप ने अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू की सुनाई कहानी! कहा- हमने खोज निकाला

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज यानी रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान से अमेरिकी पायलट को बचाने वाले साहसिक ऑपरेशन की सराहना करते हुए ट्रंप ने लिखा कि हमने उसे बचा लिया। मेरे अमेरिकी साथी पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी खोज को अंजाम दिया है। हमारे बहादुर क्रू मेंबर फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं।
ईरान के खतरनाक पहाड़ों में फंसा हुआ था
राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि यह बहादुर सैन्य अधिकारी दुश्मन की रेखाओं के पीछे, ईरान के खतरनाक पहाड़ों में फंसा हुआ था। दुश्मन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। हालांकि, वह अकेला नहीं था क्योंकि उसके कमांडर-इन-चीफ, युद्ध सचिव, संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष और साथी योद्धा चौबीसों घंटे उसके ठिकाने पर नजर रखे हुए थे और उसके बचाव की योजना बना रहे थे।
अधिकारियों को आई चोटें
अमेरिकी सेना ने इस अधिकारी को वापस लाने के लिए दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस दर्जनों विमानों को भेजा। अधिकारी को कुछ चोटें आईं हैं, लेकिन वह जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।
अमेरिका वासियों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति ट्रंप ने दृढ़ता से कहा कि हम किसी भी अमेरिकी सैनिक को पीछे नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिना किसी एक भी अमेरिकी सैनिक के मारे जाने या घायल होने के, इन दोनों बचाव अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम देना इस बात का प्रमाण है कि हमने ईरानी आसमान पर पूर्ण हवाई प्रभुत्व और श्रेष्ठता हासिल कर ली है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सैनिकों को आशीर्वाद दिया और सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं।




