Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

होली पर घर जाना हुआ आसान! रेलवे लगवा रहा ट्रेनों के 1244 स्पेशल ट्रिप

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 3:50 PM IST
होली पर घर जाना हुआ आसान! रेलवे लगवा रहा ट्रेनों के 1244 स्पेशल ट्रिप
x

नई दिल्ली। होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच कुल 1,244 स्पेशल ट्रिप चलाने का फैसला किया है। इस पहल का उद्देश्य प्रमुख शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना और नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की समस्या को कम करना है।

विभिन्न रेलवे ज़ोन द्वारा ट्रेनें हो रही संचालित

सबसे अधिक ट्रेनें: पूर्व मध्य रेलवे सबसे ज्यादा 50 विशेष ट्रेनें और 275 ट्रिप संचालित कर रहा है, जो मुख्य रूप से बिहार और झारखंड को दिल्ली, चंडीगढ़ और बेंगलुरु जैसे शहरों से जोड़ेंगी।

उत्तर रेलवे: दिल्ली क्षेत्र से उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और पंजाब के लिए 48 विशेष ट्रेनें और 204 ट्रिप चलाई जा रही हैं।

मध्य और पश्चिम रेलवे: मध्य रेलवे 129 ट्रिप (20 ट्रेनें) और पश्चिम रेलवे 120 ट्रिप (32 ट्रेनें) का संचालन करेगा।

प्रमुख रूट्स

- मुंबई, पुणे और नागपुर से दानापुर, गोरखपुर, वाराणसी और समस्तीपुर।

- नई दिल्ली और आनंद विहार से पटना, सहरसा, गया और हावड़ा।

- दक्षिण भारत के शहरों जैसे बेंगलुरु और चेन्नई से बिहार और उत्तर भारत के लिए विशेष सेवाएं।

क्षमता विस्तार: यात्रियों की मांग बढ़ने पर इन ट्रिप्स की संख्या को बढ़ाकर 1,500 तक किया जा सकता है। यात्री इन स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी और बुकिंग के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या 'NTES' ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

Next Story