Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

निया शर्मा की त्वचा के रंग पर ट्रोलर्स करते थे भद्दे कमेंट्स, कभी नहीं पड़ा फर्क, बोली- अपने लुक्स से खुश हूं

Anjali Tyagi
11 April 2026 3:00 PM IST
निया शर्मा की त्वचा के रंग पर ट्रोलर्स करते थे भद्दे कमेंट्स, कभी नहीं पड़ा फर्क, बोली- अपने लुक्स से खुश हूं
x



नई दिल्ली। टीवी और फिल्मों की चमकती दुनिया में पहचान बनाना आसान नहीं है। हर किसी को कुछ ना कुछ झलना पड़ा है। टीवी की अभिनेत्री निया शर्मा ने एक समय में सोशल मीडिया पर अपने त्वचा के रंग के कारण होने वाली ट्रोलिंग पर बेहद बेबाक और कड़ा जवाब दिया था। निया ने कहा था कि उन्हें काली कहे जाने से अब कोई फर्क नहीं पड़ता।


निया ने कहा- आप बोलते रहो काली है, सांवली है। भाड़ में जाओ। मुझे क्या लेना देना है? मेरा बैंक बैलेंस नीचे नहीं जा रहा यार”। उन्होंने साझा किया कि वह अपने लुक्स से बहुत खुश हैं और जानती हैं कि थोड़े से मेकअप के साथ वह काफी अच्छी और प्रेजेंटेबल दिखती हैं।


निया ने कहा कि उन्हें अपना "ब्राउन टोन" बहुत पसंद है और वह सांवली त्वचा पर किए जाने वाले मेकअप का आनंद लेती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि लोग अक्सर अपनी निराशा निकालने के लिए ऐसे कमेंट्स करते हैं, इसलिए वह इसकी परवाह नहीं करतीं।


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कभी भी उनके रंग या लुक्स की वजह से काम में किसी रिजेक्शन का सामना नहीं करना पड़ा है।


निया शर्मा अक्सर अपने निडर और बेबाक रवैये के लिए जानी जाती हैं, चाहे बात उनके फैशन विकल्पों की हो या ट्रोलर्स को जवाब देने की।

Next Story