
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- शांति वार्ता विफल होने...
शांति वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप ईरान पर भड़के! होर्मुज की सैन्य नाकेबंदी का किया ऐलान...

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। पाकिस्तान में हुई नाकाम शांति वार्ता के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद तीखा बयान जारी किया है, जिसने वैश्विक राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल ट्रंप ने पाकिस्तान में हुए विफल शांति वार्ता के बाद ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का वादा तोड़ा है। इतना ही नहीं समुद्र में माइंस बिछाई, जिससे वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर संकट छा गया है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया और फौरन जलमार्ग खोलने की मांग की।
ईरान की हरकतें गैर-जिम्मेदाराना
ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का वादा किया था, लेकिन जानबूझकर उसे तोड़ा, जिससे दुनिया भर में आर्थिक अस्थिरता, डर और संकट की स्थिति पैदा हो गई है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के इस कदम से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए गंभीर खतरा पैदा चुका है। ईरान की गैर-जिम्मेदार हरकतों ने वैश्विक व्यवस्था को चुनौती दी है।
समुद्र में बारूदी माइन्स बिछाने का लगाया आरोप
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि ईरान ने समुद्र में बारूदी माइन्स बिछाई हैं, जिससे जहाजों की आवाजाही खतरे में पड़ गई है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान की इन हरकतों से उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि खराब हुई है और वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि जलमार्ग तुरंत खोला जाए।




