
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ट्रंप और पुतिन आज...
ट्रंप और पुतिन आज अलास्का में करेंगे मुलाकात! 4 घंटे होगी मीटिंग, एक कमरे में 7000 परमाणु हथियारों का होगा कंट्रोल, जानें कैसे

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज अलास्का में मुलाकात करेंगे। वहीं 6 साल बाद होने वाली ये मुलाकात एंकोरेज के एलमेनडॉर्फ-रिचर्डसन मिलिट्री बेस पर होगी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेता 4 घंटे मीटिंग करेंगे। इस दौरान एक ही कमरे में 7000 परमाणु हथियारों का कंट्रोल होगा।
अमेरिका के पास करीब 3900 परमाणु हथियार है
दरअसल, नागासाकी एटॉमिक रिसर्च संस्था के अनुसार, रूस के पास 4,310 न्यूक्लियर वॉरहेड हैं। इसी तरह अमेरिका के पास करीब 3900 परमाणु हथियार है। वहीं फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन जंग की शुरुआत के बाद पुतिन को शायद ही किसी देश में देखा गया है। अलास्का में पुतिन की सुरक्षा कई लेयर में होगी। पुतिन की सुरक्षा में रूस की फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस की स्पेशल यूनिट तैनात रहेगी। पुतिन के बॉडीगार्ड्स के साथ कई सूटकेस होंगे। पुतिन-ट्रंप की मीटिंग के दौरान रूसी और अमेरिका के स्पेशल एजेंट्स का मजबूत सुरक्षा घेरा होगा। एंकोरेज के पास मौजूद यह बेस अमेरिकी वायुसेना, थलसेना, नौसेना और मरीन कोर के सैनिकों के साथ-साथ नेशनल गार्ड्समैन से भरा पड़ा है।
रूसी नेवी का एक अफसर लेकर चलता है
यह सामान्य सूटकेस नहीं हैं। सभी सूटकेस बुलेटप्रूफ प्रोटेक्शन के साथ होंगे, जिन्हें पुतिन पर फायरिंग होने की स्थिति में शील्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। पुतिन के साथ में रूस का परमाणु ब्रीफकेस चेगेट भी होता है। इसका नाम काकेशस पर्वतों में स्थित माउंट चेगेट के नाम पर रखा गया है। यह ब्रीफकेस हर समय पुतिन के पास रहता है, लेकिन इसे शायद ही कभी फिल्माया जाता है। इसे आमतौर पर रूसी नेवी का एक अफसर लेकर चलता है।
न्यूक्लियर फुटबॉल के नाम से जाना जाता है
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक ब्रीफकेस होता है, जिसे न्यूक्लियर फुटबॉल के नाम से जाना जाता है। इसे आधिकारिक तौर पर प्रेसिडेंशियल इमरजेंसी सैचेल कहा जाता है। इसके जरिए राष्ट्रपति व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम या प्रेसिडेंशियल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को परमाणु हमले के लिए कमांड दे सकते हैं। न्यूक्लियर फुटबॉल में एक बिस्किट जैसा दिखने वाला कार्ड होता है, जिस पर न्यूक्लियर लॉन्च कोड्स लिखे होते हैं।