Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान में सैकड़ों लाशें गिराने के बाद धार्मिक बने ट्रंप, व्हाइट हाउस में शुरू की पूजा-पाठ! वीडियो हुआ वायरल

Aryan
6 March 2026 12:46 PM IST
ईरान में सैकड़ों लाशें गिराने के बाद धार्मिक बने ट्रंप, व्हाइट हाउस में शुरू की पूजा-पाठ! वीडियो  हुआ वायरल
x
ट्रंप के प्रार्थना के दौरान एक पादरी बोल रहे थे। इस दौरान पादरी ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमारे राष्ट्रपति पर अपनी कृपा और सुरक्षा बनाए रखें

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच का जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दफ्तर में ईसाई पद्धति से पूजा करते नजर आए। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। ऐसा पहली बार है,जब ट्रंप सबके सामने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में प्रार्थना करते हुए दिखे। दरअसल ट्रंप ने यह पूजा देश की रक्षा के लिए की है। वहीं, व्हाइट हाउस में ट्रंप के सहायक डेन स्केविनो ने वीडियो शेयर करते हुए 'गॉड ब्लेस द अमेरिका लिखा' है।

प्रार्थना के लिए पादरियों को किया गया आमंत्रित

जानकारी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रार्थना के लिए ओवल ऑफिस में अमेरिका के सभी पादरियों को आमंत्रित किया था। इसके बाद ट्रंप खुद ओवल ऑफिस की अपनी सीट पर बैठ गए, फिर उन्होंने प्रार्थना की प्रक्रिया शुरू की।

अमेरिकी की रक्षा की दुआ मांगी

ट्रंप के प्रार्थना के दौरान एक पादरी बोल रहे थे। इस दौरान पादरी ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि आप उन पर अपनी कृपा और सुरक्षा बनाए रखें। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमारे सैनिकों और हमारी सशस्त्र सेनाओं में सेवारत सभी पुरुषों और महिलाओं पर अपनी कृपा और सुरक्षा बनाकर रखें। हे पिता, हम प्रार्थना करते हैं कि आप हमारे राष्ट्रपति को वह शक्ति प्रदान करते रहें जिसकी उन्हें राष्ट्र के नेतृत्व करने के लिए जरूरत है।

5 साल बाद फिर से युद्ध में फंसा अमेरिका

दरअसल 2021 में अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया था। इसके बाद अमेरिका सीधे तौर पर कभी भी युद्ध के मैदान में नहीं उतरा। लेकिन अब ईरान से जंग में खुद अमेरिका उतरा है।


Next Story