
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ट्रंप ने जेलेंस्की से...
ट्रंप ने जेलेंस्की से मुलाकात के बाद रूस को दिया यह संदेश! कहा-जल्द ही पुतिन से मिलूंगा...अब युद्ध खत्म होना चाहिए

नई दिल्ली। दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की से अच्छी मुलाकात की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी जल्द मिलेंगे। ट्रंप ने कहा कि अब युद्ध खत्म होना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल पुतिन से मुलाकात करेगा
हालांकि दावोस से रवाना होने से पहले मीडिया के सवालों के जवाब में ट्रंप ने कहा कि एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज या कल पुतिन से मुलाकात करेगा। वहीं उन्होंने कहा कि मैंने यहां राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की बैठक अच्छी रही। हम (अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल) आज या कल राष्ट्रपति पुतिन से मिल रहे हैं। पुतिन को उनका संदेश क्या होगा, इस सवाल पर ट्रंप ने जवाब दिया, युद्ध खत्म होना चाहिए। बहुत सारे लोग मारे गए हैं। ट्रंप ने यह बयान विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दौरान दिए, जहां उन्होंने जेलेंस्की से मुलाकात की और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध में भारी संख्या में लोगों की जान गई है और अब इसे रोकने का समय आ गया है। ट्रंप ने पहले भी कई बार दावा किया है कि वे इस युद्ध को जल्द खत्म करवा सकते हैं।
यूक्रेन संकट पर मध्यस्थता की कोशिशों का हिस्सा
उनकी यह मुलाकात और पुतिन से प्रस्तावित बैठक यूक्रेन संकट पर उनकी मध्यस्थता की कोशिशों का हिस्सा है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की मॉस्को यात्रा से युद्धविराम या शांति वार्ता की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है हालांकि दोनों पक्षों के बीच मतभेद अभी भी गहरे बने हुए हैं। ट्रंप ने बैठक को "अच्छा" बताते हुए कहा कि आगे की प्रगति पर नजर रखी जा रही है।
ट्रंप के विशेष दूत पुतिन करेंगे मुलाकात
ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ यह मुलाकात ऐसे समय की है, जब दावोस में बोर्ड ऑफ पीस चार्टर का हस्ताक्षर समारोह भी चल रहा था। इस दौरान ट्रंप यूक्रेन संकट पर अपनी मध्यस्थता की कोशिशों को आगे बढ़ा रहे थे। उन्होंने पहले भी कई बार दावा किया है कि वे जेलेंस्की और पुतिन दोनों को एक टेबल पर लाकर युद्ध समाप्त करवा सकते हैं। हालांकि इस मुलाकात के बाद ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकोफ मॉस्को में पुतिन से मिलने वाले हैं, जहां रूस-यूक्रेन युद्ध पर आगे की बातचीत हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि वे दोनों पक्षों से बात कर रहे हैं और "जल्द ही कुछ सकारात्मक" होने की उम्मीद है।




