Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Trump Tariff: ट्रंप प्रशासन ने 200 से अधिक प्रोडक्ट्स पर दी छूट! 1 बिलियन डॉलर के निर्यात को मिलेगा फायदा

Aryan
16 Nov 2025 8:30 PM IST
Trump Tariff: ट्रंप प्रशासन ने 200 से अधिक प्रोडक्ट्स पर दी छूट! 1 बिलियन डॉलर के निर्यात  को मिलेगा फायदा
x
भारत ने 2024 में अमेरिका को डॉलर 500 मिलियन से अधिक के मसालों का निर्यात किया था।

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 200 खाद्य, कृषि और फार्म उत्पादों पर आयात शुल्क में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। इससे भारत के मसाला व्यापारियों बड़ा मुनाफा होने वाला है। बता दें कि यह निर्णय तब लिया गया है, जब अमेरिका घरेलू चिंताओं से घिरा हुआ है और लगातार व्यापार से जुड़ी कीमतों में वृद्धि हो रही है। इस छूट से भारत का 1 बिलियन से अधिक का कृषि निर्यात प्रभावित होगा।

इन भारतीय उत्पादों को मिलेगी राहत

संशोधित सूची में इन भारतीय निर्यात उत्पादों पर लाभ मिलने की उम्मीद है-

मसाले: काली मिर्च, लौंग, जीरा, इलायची, हल्दी और अदरक। भारत ने 2024 में अमेरिका को डॉलर 500 मिलियन से अधिक के मसालों का निर्यात किया था।

पेय: विभिन्न प्रकार की चाय और कॉफी। चाय और कॉफी का निर्यात लगभग डॉलर 83 मिलियन था।

मेवे: काजू सहित अन्य मेवे। अमेरिका ने विश्व स्तर पर $843 मिलियन मूल्य के काजू खरीदे थे, जिसमें भारत लगभग पाँचवाँ हिस्सा आपूर्ति करता है।

अन्य खाद्य वस्तुएं: कॉफी और चाय के अर्क, कोको-आधारित वस्तुएं, फलों के रस।

इन्हें मिलेगा अधिकतम लाभ

जानकारी के अनुसार, इस टैरिफ कटौती से निम्नलिखित क्षेत्रों को सबसे अधिक लाभ होने की उम्मीद है-

प्रोसेस्ड फूड श्रेणियां: लगभग 50 प्रोसेस्ड फूड श्रेणियां को सबसे अधिक लाभ होगा।

फल और मेवे: नारियल, अमरूद, आम, काजू, केला, सुपारी, और अनानास सहित 48 प्रकार के फल और मेवे भी लाभान्वित होंगे।

इन उत्पादों पर कोई छूट नहीं है

हालांकि, यह कटौती भारत के सबसे बड़े कृषि-संबंधी राजस्व प्रोडक्ट्स पर नहीं की गई है। समुद्री खाद्य पदार्थ और बासमती चावल जैसे उच्च मूल्य वाले शिपमेंट पर कोई नहीं हैं। वहीं, भारतीय आभूषण और परिधान पर अभी भी 50% का अमेरिकी टैरिफ बरकरार है। गौरतलब है कि ट्रंप ने इस टैरिफ को एक व्यापक व्यापार समझौते से जोड़ा है, जिसकी शर्त यह है कि भारत रूसी तेल के आयात को कम करे और अमेरिकी ऊर्जा की खरीद बढ़ाए।

Next Story