Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Tsunami: रूस में भूकंप के बाद जापान में 16 जगहों पर आई सुनामी, अमेरिका तक मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Anjali Tyagi
30 July 2025 10:23 AM IST
Tsunami: रूस में भूकंप के बाद जापान में 16 जगहों पर आई सुनामी, अमेरिका तक मचा हड़कंप, देखें वीडियो
x
8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी आ गई है।

नई दिल्ली। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास आए भयानक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी। अब रूस और जापान के कई इलाकों में सुनामी की लहरें उठनी शुरू हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सुनामी की लहरें जापान तक पहुंच चुकी है। बता दें कि जापान में 16 जगहों पर सुनामी आई है। समुद्र में 4 मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं। सावधानी बरतते हुए जापान ने अपने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली को करा लिया है। सुनामी के कारण जापान के तट पर व्हेल मछलियां बहकर आ गई है।

रूस-जापान में सुनामी का कहर

जानकारी के मुताबिक, 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी आ गई है। सुनामी की लहरों के कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने किया पोस्ट

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भूकंप और सुनामी को लेकर लोगों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- "प्रशांत महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण, हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट पर सुनामी निगरानी जारी है। जापान भी खतरे में है। मजबूत रहे और सुरक्षित रहें!"

1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान

Pacific (प्रशांत) Tsunami चेतावनी केंद्र ने जानकारी दी है कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह के कुछ तटीय क्षेत्रों में ज्वार-भाटे से 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। रूस और इक्वाडोर के कुछ तटीय क्षेत्रों में 3 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।


अमेरिका के हवाई में इमरजेंसी की घोषणा

कामचटका में आए भूकंप के बाद अमेरिका के हवाई राज्य में सुनामी का खतरा बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने तुरंत इमरजेंसी की घोषणा कर दी। ऐसी आशंका है कि कुछ ही घंटों में सुनामी के लहरें हवाई के द्वीपों से टकरा सकती हैं।

किन इलाकों पर पड़ सकता है असर

अमेरिकी समोआ, एंटार्टिका, कोलंबिया, कुक आइलैंड्स, कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, फिजी, गुआम, गुआटेमाला, होलैंड एंड बेकर, इंडोनेशिया, जार्विस आइलैंड, कैर्मेडिस आइलैंड, किरीबाटी, मार्शल आइलैंड, मेक्सिको, मिडवे आइलैंड, न्यूजीलैंड, निकारागुआ, पलाऊ, पल्मिरा आइलैंड, पनामा, पापुआ न्यू गिनी, पेरू, फिलीपींस, समोआ, ताइवान, टोन्गा और वानुअतु सुनामी की चपेट में आ सकते हैं।

Next Story