Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान पर हुआ हमला! फैंस हुए परेशान

Shilpi Narayan
16 March 2026 4:08 PM IST
टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान पर हुआ हमला! फैंस हुए परेशान
x

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वहीं एक्ट्रेस अपनी काम को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। जन्नत अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती और मासूमियत से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों जन्नत कलर्स चैनल के शो लाफ्टर शेफ 3 में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

जन्नत और आयान को आई चोटें

इसी बीच उन्हें और उनके भाई आयान जुबैर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। रिपोर्ट के अनुसार जन्नत और आयान पर पनवेल में हमला हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो इस हमले के दौरान जन्नत और आयान को चोटें भी आई हैं। इस खबर को सुनने के बाद जन्नत और आयान के फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

Next Story