Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

तमिलनाडु चुनाव के लिए TVK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, एक्टर विजय इन दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे...

Aryan
29 March 2026 12:58 PM IST
तमिलनाडु चुनाव के लिए TVK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, एक्टर विजय इन दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे...
x
विजय ने कहा कि मैंने ऐसे लोगों को उम्मीदवार के रूप में चुना है जो लोगों के साथ खड़े होंगे।

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में TVK प्रमुख एक्टर विजय ने आज मतलब रविवार को अपने पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। एक्टर विजय ने ऐलान किया कि वह विधानसभा चुनावों में दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह चेन्नई के पेराम्बुर और त्रिची ईस्ट से ‘सी जोसेफ विजय’ के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस दौरान उन्होंने अन्य उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा की।

इन नेताओं के नाम शामिल

वरिष्ठ पार्टी नेताओं और विजय की आंतरिक टीम के सदस्यों एन आनंद, अधाव अर्जुन, आर अरुणराज, सीटीआर निर्मल कुमार और केए सेंगोट्टैयान को पार्टी प्रमुख द्वारा टी नगर, विल्लिवक्कम, गोबिचेट्टीपलायम और तिरुप्पारंकुंद्रम सहित सीटों के लिए टीवीके उम्मीदवार के रूप में शामिल किया गया है।

लोगों के साथ खड़े होने वाले उम्मीदवार को चुना

इस दौरन विजय ने कहा कि चुनावी लड़ाई उनके लोगों के गठबंधन टीवीके और स्टालिन सर गठबंधन के बीच है। इसके साथ ही कह कि सत्तारूढ़ डीएमके नेतृत्व वाला गुट सिर्फ एक ‘पैच-अप’बताया। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे लोगों को उम्मीदवार के रूप में चुना है जो लोगों के साथ खड़े होंगे।

Next Story