
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- शाहिद कपूर की O Romeo...
शाहिद कपूर की O Romeo में हुई दो हीरोइन की एंट्री, ये हसीनाएं हॉटनेस का लगाएंगी तड़का...

मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर नए साल में अपने पसंदीदा फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के फिल्म में नजर आएंगे। दरअसल लंबे समय से इनकी आने वाली फिल्म ओ रोमियो का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म शूटिंग और कास्ट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, अब शाहिद कपूर की ओ रोमियो में बॉलीवुड की दो फेमस एक्ट्रेसेज की एंट्री हुई है।
दोनों बी टाउन में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखरेती रहती हैं।
जी हां ये दो हसीनाएं और कोई नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी की जोड़ी है।
ओ रोमियो में सितारों की एक शानदार फौज नजर आएगी।
हालांकि, तमन्ना और दिशा के किरदारों को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना है।
बता दें कि दिशा ओ रोमियो में कैमियो करती दिखेंगे। शूटिंग पिछले साल जनवरी में शुरू हुई थी।
ओ रोमियों को लेकर भी फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है। गौरतलब है कि शाहिद की इस अपकमिंग मूवी को 14 फरवरी 2026 को ओ रोमियो को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।




