Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रेप के बाद बस्ती में 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Aryan
24 Feb 2026 5:21 PM IST
रेप के बाद बस्ती में 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान
x
जब पीड़िता को 6 माह का गर्भ ठहर गया, उसके बाद इस बात की जानकारी परिजनों को हुई

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले से बड़ी ही अजीबोगरीब खबर सामने आई है। दरअसल रेप के मामले से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दो ऐसी बच्चियां मां बन गईं हैं, जिन्हें शायद अभी ‘मां’ बनने का मतलब भी नहीं समझ आता होगा। कैली अस्पताल में जब इन मासूमों ने बच्चों को जन्म दिया तो सभी का कलेजा कांप गया। इन दोनों में से एक बच्ची की उम्र 13 साल और दूसरी की 14 साल है, मासूम लड़कियों का बचपन उनसे छिन गया।

6 माह के गर्भ ठहरने पर परिजनों को पता चला

जानकारी के अनुसार, पहली रेप पीड़िता के साथ आरोपी संजय ने जबरन खेत में ले जाकर रेप किया। इसके बाद जब पीड़िता को 6 माह का गर्भ ठहर गया, उसके बाद इस बात की जानकारी परिजनों को हुई। पीड़िता के परिजनों ने जल्दबाजी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दूसरी बच्ची के साथ भाई ने किया बलात्कार

वहीं दूसरी बच्ची मुस्लिम समुदाय से आती है, जिसके साथ उसके ही भाई ने बलात्कार किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक पीड़िता के साथ एक ही घर में रहता था। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने रेप किया। इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।


Next Story