Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मामले में दो और गिरफ्तार, अब जांच के घेरे में 'टी-शर्ट'!

Shilpi Narayan
23 Feb 2026 6:32 PM IST
भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मामले में दो और गिरफ्तार, अब जांच के घेरे में टी-शर्ट!
x

नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा इससे पहले चार प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के चार कार्यकर्ताओं को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई प्रदर्शन से जुड़े प्रकरण में की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 36 वर्षीय अजय कुमार विमल और 24 वर्षीय राजा गुर्जर के रूप में हुई है।

प्रदर्शन के पीछे किसी साजिश की जांच

हालांकि पुलिस के अनुसार, विरोध के दौरान रोकने की कोशिश में तीन लोग घायल भी हुए। पुलिस ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के पीछे किसी साजिश की जांच, फंडिंग के स्रोत और टी-शर्ट कहां छपी थीं, इसका पता लगाना जरूरी है। पुलिस ने इनके खिलाफ लोक सेवक को आधिकारिक कर्तव्य निभाने से रोकने, लोक सेवक पर हमला करने, घृणास्पद भाषण देने, आपराधिक साजिश आदि के आरोप में मामला दर्ज किया है।

आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहन रखी थी

दरअसल, पहले गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में बिहार से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण हरि, बिहार के आईवाईसी प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के आईवाईसी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना के नरसिम्हा यादव शामिल हैं। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर देश विरोधी नारे लगाए और पीएम नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहन रखी थी।

Next Story