
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- U-TURN: अमेरिकी...
U-TURN: अमेरिकी राष्ट्रपति ने नहीं कराई भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता, अपने बयान से पलटे ट्रंप, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर अपने बयान से पलट गए। जहां पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत और पाक के बीच बढ़े तनाव में मध्यस्थता कराने का दावा किया था। वहीं अब यू-टर्न लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता नहीं कराई। उन्होंने कहा कि मैंने दोनों देशों के बीच तनाव का समाधान निकालने में मदद की थी।
भारत और पाक के बीच समस्या को सुलझाने में की मदद
बता दें कि कतर दौरे पर पहुंचे ट्रंप ने अल-उदीद एयर बेस पर अमेरिकी सैन्य कर्मियों को संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप कहा कि मैं ये नहीं कहना चाहता कि मैंने ऐसा किया। लेकिन मैंने पिछले सप्ताह पाकिस्तान और भारत के बीच समस्या को सुलझाने में मदद की, जो काफी तनावपूर्ण होती जा रही थी।
लाखों लोगों की बचाई जान
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष को रोकने में उनकी सरकार ने मध्यस्थता की और लाखों लोगों की जान बचाई। बता दें कि ट्रंप इस समय पश्चिम एशिया के चार दिवसीय दौरे पर हैं। हालांकि ट्रंप ने अपने सऊदी अरब की यात्रा के दौरान दावा किया था कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच सफलतापूर्वक ऐतिहासिक संघर्ष विराम कराया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने दो बार यह दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम उन्होंने करवाया है।