Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मामा बना हैवान: चार साल की भांजी का किया कत्ल, फिर लाश को इस तरह से छुपाया...

Aryan
12 April 2026 5:23 PM IST
मामा बना हैवान: चार साल की भांजी का किया कत्ल, फिर लाश को इस तरह से छुपाया...
x
बच्ची को उसका सगा मामा जमील घर से बहला-फुसलाकर ले गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि बीकानेर 80 फिट रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृत बच्ची की पहचान रहनुमा (4 वर्ष), पुत्री रशीद, निवासी 60 फुटा रोड शमशाद गार्डन पसौंडा के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सगा मामा जमील ने बहलाया था

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची को उसका सगा मामा जमील घर से बहला-फुसलाकर ले गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। शव को छुपाने के मकसद से शालीमार गार्डन क्षेत्र में कार के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी मामा की तलाश में जुट गई है।

शव कार के नीचे था

एसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मोबाइल को सूचना मिली थी कि बीकानेर 80 फुटा रोड पर सड़क किनारे एक कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि रहनुमा को उसका सगा मामा जमील उर्फ छोटू उसके घर से खिलाने के लिए ले गया था ,जहां उसकी हत्या कर शव को छुपाने के लिए शालीमार गार्डन में डाल दिया था।फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story