
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Union Budget 2026: नए...
Union Budget 2026: नए बजट में ये चीजें हुईं सस्ती, जानें क्या हुआ मंहगा...

नई दिल्ली। सीतारमण लगातार नौवीं बार संसद में बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। नए बजट में जहां कुछ चीजों पर आम आदमी को बड़ी राहत दी गई है। वहीं, कुछ चीजें महंगी भी हो गईं हैं। केंद्रीय बजट को दो भागों में विभाजित किया गया है- ए और बी। नया बजट पेश होने के बाद से कई चीजें महंगी और सस्ती हो गईं हैं। आइये उन चीजों पर नजर डालें।
ये चीजें हुईं सस्ती
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स: भारत में बने फोन, टैबलेट और सोलर पैनल सस्ते होंगे।
दवाइयां: कैंसर की 17 दवाइयां और 7 दुर्लभ बीमारियों (Rare Diseases) के इलाज के लिए जरूरी दवाओं पर ड्यूटी खत्म कर दी गई है।
विदेशी सामान (Personal Imports): व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए बाहर से मंगवाए जाने वाले सामान पर ड्यूटी 20% से घटाकर 10% कर दी गई है।
यात्रा और पढ़ाई: विदेश यात्रा (Overseas Tour Packages) पर TCS 5-20% से घटाकर 2% कर दिया गया है। विदेशी शिक्षा और इलाज के लिए पैसा भेजना भी सस्ता होगा।
अन्य: इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की बैटरी, चमड़े के उत्पाद (जूते-बेल्ट), खेल का सामान और सीएनजी (CNG) की कीमतों में कमी आएगी।
इन पर पड़ेगा मंहगाई का असर
शेयर बाजार: फ्यूचर्स (Futures) पर STT 0.02% से बढ़कर 0.05% और ऑप्शंस (Options) पर 0.10% से बढ़कर 0.15% हो गया है, जिससे ट्रेडिंग महंगी होगी।
इंपोर्टेड गैजेट्स: बाहर से आने वाले हाई-एंड लैपटॉप और लग्जरी इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे हो सकते हैं।
अन्य: शराब, स्क्रैप (Scrap), कुछ खनिज (Minerals) और कॉफी मशीनें महंगी होंगी क्योंकि इन पर मिलने वाली छूट हटा दी गई है।




