
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- उन्नाव रेप केस के...
उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के बेल पर बवाल! हाई कोर्ट के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने दी यह हिदायत...

नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को कंडीशनल बेल देने के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर लोगों ने प्रोटेस्ट किया। सेंगर को बेल मिलने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। दरअसल, सेंगर को कंडीशनल बेल देने के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर लोगों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने ऐलान किया है कि यहां प्रदर्शन करना मना है। यह गैर-कानूनी है।
प्रदर्शन तुरंत खत्म करो
पुलिस ने कहा कि आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। अगर आप विरोध करना चाहते हैं, तो जंतर-मंतर पर जाएं। वहीं पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन तुरंत खत्म करो, नहीं तो 5 मिनट बाद तुम्हारे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हाई कोर्ट से हमारा भरोसा उठ गया- पीड़िता की मां
वहीं इस मामले में पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी बेल रिजेक्ट होनी चाहिए। हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे। हाई कोर्ट से हमारा भरोसा उठ गया है। अगर हमें सुप्रीम कोर्ट में इंसाफ नहीं मिला तो हम दूसरे देश चले जाएंगे। मेरे पति की हत्या के दोषी को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए।




