Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

UP: 75 साल के बुजुर्ग ने 40 साल छोटी महिला से रचाई शादी, सुहागरात पर मौत ने खटखटाया दरवाजा, पढ़ें एक अनहोनी कहानी

Anjali Tyagi
1 Oct 2025 1:33 PM IST
UP: 75 साल के बुजुर्ग ने 40 साल छोटी महिला से रचाई शादी, सुहागरात पर मौत ने खटखटाया दरवाजा, पढ़ें एक अनहोनी कहानी
x
पत्नी ने बताया कि रात में वह बेटी को लेकर अंदर सोने चली गई, जबकि सगरू राम दो बेटों के साथ बाहर सो गए। सुबह में सगरू राम की तबीयत खराब हो गई और गर्दन टेढ़ी हो गई थी।

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक बुजुर्ग की सुहागरात पर मौत हो गई। बता दें कि बुजुर्ग ने एक दिन पहले ही अपने से आधी उम्र की तीन बच्चों की मां से मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई थी।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि गौराबादशाहपुर थाना इलाके के कुछमुछ गांव में एक बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से शादी रचाई थी। शादी के अगले ही दिन सुबह के समय उसकी तबीयत खराब हो गई। पड़ोसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

सगरू राम की नहीं थी कोई भी संतान

दरअसल सगरू राम (70) ने करीब 40 साल पहले बेलाव गांव की अनारी देवी के साथ शादी की थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। करीब एक साल पहले अनारी देवी की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद से सगरू राम अकेले रहने लगे थे।

मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से की थी शादी

जानकारी के मुताबिक, सगरू के पास करीब दो बीघा जमीन और मकान था। वहीं, मनभावती (35) के पति की मौत सात साल पहले बीमारी से हो गई थी। इस बीच सगरू और मनभावती एक-दूसरे के संपर्क में आए। बता दें कि मनभावती की तीन बच्चे हैं। जिसके बाद दोनों ने शादी का करने का फैसला कर लिया और मंदिर में जाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली।

गर्दन हो गई टेढ़ी

पत्नी ने बताया कि रात में वह बेटी को लेकर अंदर सोने चली गई, जबकि सगरू राम दो बेटों के साथ बाहर सो गए। सुबह में सगरू राम की तबीयत खराब हो गई और गर्दन टेढ़ी हो गई थी। जिसके बाद तुरंत अस्पताल जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संगरू के भतीजे रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है।

शादी का वीडियो हो रहा वायरल

बुजुर्ग और तीन बच्चों की मां के साथ शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मंदिर में शादी करते हैं। वीडियो में वे खुशी-खुशी शादी करते दिख रहे हैं। जयमाल डालते ही वे खुद ही ताली बजाने लगते हैं। इसके बाद पत्नी की मांग में सिंदूर भरते हैं। शादी की रस्म पूरी होने पर पत्नी उनके पैर छूती है तो वे उसे आशीर्वाद देते हैं।

Next Story