Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

UP: प्रेम प्रसंग के चलते फिर एक पति मारा गया! महिला ने प्रेमी से खुद अपने सामने पति का कटवाया गला, पूरा मामला जानकर होश उड़ जाएंगे

Anjali Tyagi
6 Sept 2025 12:31 PM IST
UP: प्रेम प्रसंग के चलते फिर एक पति मारा गया! महिला ने प्रेमी से खुद अपने सामने पति का कटवाया गला, पूरा मामला जानकर होश उड़ जाएंगे
x
वारदात के दिन पत्नी पूजा और उसके प्रेमी के बीच 20 से अधिक बार बात हुई।

सुल्तानपुर। प्रेम प्रसंग के चलते हर दिन कोई ना कोई पति मारा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में चांदा के किंदीपुर बाजार स्थित बाग में युवक की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या की गई थी। जिसमें पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल महिला ने प्रेमी से खुद अपने सामने पति की गला कटवाकर हत्या करा दी। पत्नी के मोबाइल फोन से हत्या का रहस्य खुला।

क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला प्रेम प्रसंग का है। महेश की हत्या करने में पत्नी पूजा व उसका प्रेमी जय प्रकाश उर्फ डंगर निवासी बड़ागांव, चांदा शामिल थे। हत्यारोपी पूजा ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल से उसका संबंध जयप्रकाश से है। जय प्रकाश किंदीपुर बाजार में डीजल-पेट्रोल बेचता था। वह घर भी आता-जाता था। जांच के मुताबिक, शायद पूजा के बारे में उसके पति महेश को पता था। महेश के घर से निकलते ही पूजा तुरंत अपने कथित प्रेमी से मिलने चली गई। यह बात सबको पता न चल जाए ये सोचकर वह डर गई और महेश की हत्या की साजिश रच डाली। उसने प्रेमी को पति की लोकेशन बताई और उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद महेश के शव को बाग में फेंक दिया गया।

लुधियाना वापस नहीं गया था महेश

पूजा का पति महेश पहले लुधियाना में मजदूरी करता था। लुधियाना से महेश इस वर्ष की शुरुआत में घर आया तो वापस नहीं गया। उसके घर पर रहने से पूजा व जयप्रकाश एक-दूसरे से मिल नहीं पाते थे।

साजिश रच पिलाई अधिक शराब

जानकारी के मुताबिक दोनों ने मिलकर महेश को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। साजिश के तहत बुधवार शाम को जय प्रकाश ने महेश को शराब पिलाई। अधिक शराब पीने से महेश बहुत ज्यादा नशे में हो गया। जय प्रकाश ने उसे घर पहुंचाने का भरोसा दिया।

पूजा ने अपने पति के सीने पर ईंट से किए थे कई वार

किंदीपुर बाजार की बाग में पहुंचते ही जय प्रकाश ने महेश को पेड़ के नीचे गिरा दिया। उसके बाद आरोपी ने महेश की पत्नी पूजा को फोन करके बुला लिया। उसके सामने जयप्रकाश ने चाकू से महेश का गला काटा। इसके बाद पूजा ने अपने पति के सीने पर ईंट से कई वार किए।

पुलिस को मिले सबूत

एएसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर बाग में ही एक जगह से मिट्टी में दबा चाकू, खून लगा आरोपी का शर्ट व ईंट मिल गया है। दोनों के मोबाइल भी पुलिस को मिल गए हैं। हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

पूजा के मोबाइल से खुला हत्या का रहस्य, 20 से अधिक बार किया था कॉल

बता दें कि पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी पूजा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। सर्विलांस सेल से निकाले गए सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) से पता चला कि पूजा और जयप्रकाश के बीच छह माह में काफी बातचीत हुई थी। घटना वाले दिन पूजा व जय प्रकाश ने एक-दूसरे को करीब 20 से अधिक बार कॉल किया था। रात में वारदात के समय भी दोनों के मोबाइल पर बात होने के सबूत मिले हैं।

Next Story