Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी विधानसभा का घेराव! मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई नेता हाउस अरेस्ट

Anjali Tyagi
17 Feb 2026 11:39 AM IST
यूपी विधानसभा का घेराव!  मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई नेता हाउस अरेस्ट
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आज राज्य विधानसभा के घेराव का बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से मनरेगा (MGNREGA) योजना में किए गए बदलावों और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर किया जा रहा है।

विरोध के मुख्य कारण

कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने, मजदूरों की रुकी हुई मजदूरी (11-12 महीने से लंबित), बाजारों को तोड़ने, शंकराचार्य के मुद्दे पर सरकार को घेरने और सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

कई नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

घेराव से पहले ही पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी। कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर है। पार्टी का आरोप है कि सरकार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

प्रशासनिक सख्ती

विधानसभा के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है. बैरिकेडिंग की गई है ताकि प्रदर्शनकारियों को विधानसभा परिसर तक पहुंचने से रोका जा सके. प्रशासन नहीं चाहता कि हालात बिगड़ें, इसलिए पूरे इलाके में चौकसी बरती जा रही है.

अजय राय का बयान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से लखनऊ पहुंचे हैं और वे मजबूती से जनता के हक की लड़ाई लड़ेंगे।


Next Story