
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- UP: धर्मांतरण के आरोपी...
UP: धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के भतीजे सबरोज पर बड़ी कार्रवाई! घर पर चला बुलडोजर, देखते-देखते संपत्ति हुई जमींदोज

बलरामपुर। सामूहिक धर्मांतरण रैकेट मामले के सरगना छांगुर बाबा के भतीजे और सहयोगी सबरोज के घर पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सबरोज ने रेहरा माफी गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण कर अपना मकान बनाया हुआ था। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, छांगुर के करीबियों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई भी जारी है।
अवैध तरीके से बनाया गया था घर
बताया जा रहा है कि, छांगुर बाबा की गैंग के प्रमुख सदस्य उसके भतीजे सबरोज था। सबरोज ने रेहरा माफी गांव में अवैध तरीके से घर बनाया हुआ था। उतरौला तहसील प्रशासन की तरफ से पिछले कुछ समय से अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया। 3 बार नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद आज घर को बुलडोजर से गिराया गया।
राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से जुड़ा था छांगुर का गिरोह
जानकारी के मुताबिक छांगुर का गिरोह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी जुटा था। देश भर में अपने अवैध कारनामों का जाल बुना था। इसमें तीन हजार से अधिक लोगों को शामिल किया था छांगुर के कई राज तो सामने आ चुके हैं, लेकिन उसके देश के संदिग्ध या प्रतिबंधित संस्थाओं से ताल्लुक की छानबीन हो रही है। छांगुर ने दुबई, सऊदी, तुर्की जैसे देशों में अपनी पहुंच बनाई थी। इससे माना जा रहा है कि उसके सबंध उन संस्थाओं से भी रहे हैं कि जो देश में अशांति फैला रही हैं। देश में छांगुर का नाम सर्वाधिक धर्मांतरण कराने में दर्ज हो चुका है।
CO राघवेंद्र प्रताप क्या बोले
CO राघवेंद्र प्रताप ने कहा, भारी पुलिस तैनाती के बीच सामूहिक धर्मांतरण रैकेट में छांगुर उर्फ जलालुद्दीन के सहयोगी और भतीजे सबरोज की संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। आज एक अवैध निर्माण को नियमानुसार पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है।