Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

UP: विधवा भाभी से देवर ने किया गलत काम, फिर उससे की शादी, जानें इसके बाद उसे घर से क्यों निकाल दिया

Anjali Tyagi
6 Aug 2025 3:28 PM IST
UP: विधवा भाभी से देवर ने किया गलत काम, फिर उससे की शादी, जानें इसके बाद उसे घर से क्यों निकाल दिया
x
शादी के बाद देवर ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। बहला फुसलाकर उसके जेवर भी हथिया लिए।

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल फरिहा थाना क्षेत्र में मकान गिरने से पति की मृत्यु के बाद विवाहिता पर देवर बुरी नजर रखने लगा। देवर द्वारा की जा रही हरकतों की शिकायत की तो ससुराल वालों ने दोनों की शादी करा दी। लेकिन कुछ माह बाद ही विवाहिता को प्रताड़ित किया है। फरिहा पुलिस शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

थाना फरिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी सात दिसंबर 2020 को नारखी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। 28 मार्च 2025 को मकान का क्षतिग्रस्त भाग गिर जाने के कारण उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद देवर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। मौका मिलने पर छेड़छाड़ करने लगा।

भाभी के साथ करता था गलत काम

आरोपी देवर ने भाई की मौत के बाद भाभी से गलत काम किया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत मायके वालों के साथ ससुराल वालों से की। बदनामी के डर से मायके और ससुराल वालों ने देवर से ही उसकी शादी करा दी।

शादी के बाद करता था उत्पीड़न

शादी के बाद देवर ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। बहला फुसलाकर उसके जेवर भी हथिया लिए। 15 जून को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकला दिया। अब वो एक लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। FIR दर्ज की जाएगी।

Next Story