Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

UP CM Yogi Singapore Visit: सीएम योगी ने कई विदेशी निवेशकों के साथ मुलाकात की, यूपी में ये कंपनियां करेंगी 500 करोड़ का निवेश

Aryan
23 Feb 2026 11:31 AM IST
UP CM Yogi Singapore Visit: सीएम योगी ने कई विदेशी निवेशकों के साथ मुलाकात की, यूपी में ये कंपनियां करेंगी 500 करोड़ का निवेश
x
यूपी में लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर और कौशल विकास में निवेश के अवसर

नई दिल्ली। यूपी के सीएम योगी अपने चार दिवसीय दौरे पर हैं। आज यानी सोमवार को उन्होंने कई विदेशी निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर सिंगापुर में अहम बैठकें कीं। इस दौरान सीएम ने यूपी में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी जैसे मद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स के चेयरमैन से की मुलाकात

सीएम योगी ने सिंगापुर की अग्रणी निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स (Temasek Holdings) के चेयरमैन टियो ची हीन (Teo Chee Hean) और उनकी टीम से भी मुलाकात की। इस दौरान टेमासेक के वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो और यूपी में निवेश पर चर्चा हुई। इसके अलावा टेमासेक को यूपी में अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, वेयरहाउसिंग, फिनटेक आधारित शहरी विकास व अन्य सम्बद्ध क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रण दिया।

टेमासेक की पोर्टफोलियो कंपनी गाजियाबाद में 500 करोड़ का करेगी निवेश

इस दौरान टेमासेक की पोर्टफोलियो कंपनी मनिपाल हॉस्पिटल्स (Manipal Hospitals) द्वारा गाजियाबाद में लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश और असेंडास द्वारा राज्य में लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग सुविधाओं के विकास हेतु करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। यह निवेश प्रदेश में स्वास्थ्य एवं औद्योगिक अवसंरचना को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

डाटा सेंटर और कौशल विकास सहित कई सेक्टर्स में होगा निवेश

इस दौरान बैठक में दोनों पक्षों ने डेटा सेंटर और कौशल विकास जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को तलाशने पर सहमति व्यक्त की। यह सहयोग यूपी की भविष्य उन्मुख अवसंरचना के निर्माण तथा व्यापक रोजगार सृजन की परिकल्पना के अनुरूप होगा। इससे राज्य को तकनीकी रूप से सशक्त और आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने में सहायता मिलेगी।

सीएम ने निवेशकों से इन मुद्दों पर अहम जानकारी साझा की

इस दौरान सीएम ने निवेशकों के समक्ष प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी, विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर नीति, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स हब के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि यूपी आज भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। राज्य सरकार उद्योगों को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत पारदर्शी, त्वरित और निवेशक-अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है।

प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए है प्रतिबद्ध

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ दीर्घकालिक और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। जिससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और तकनीकी क्षमता का विकास हो सके।


Next Story