
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- UP: कांग्रेस प्रदेश...
UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- अमित शाह और पीएम मोदी ने ED-CBI को तोते की तरह रखा है...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कोलकाता में I-PAC ऑफिस पर ED की छापेमारी और TMC प्रोटेस्ट को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह और पीएम मोदी तोते की तरह ED और CBI को रखा है। जहां चुनाव होता है, वहां वे पिंजड़ा खोलकर तोता उड़ा देते हैं। ममता बनर्जी ने वहां दबाव बनाया है। निश्चित वहां अपने लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए।
ब्राह्मण समाज के 1700 लोगों की हत्या हुई
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों के फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। लगभग 10 साल में 1700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या की गई है। अजय राय ने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता में ब्राह्मण समाज के लोगों को मुख्यमंत्री बनाया जाता था, लेकिन भाजपा केवल इस समाज का वोट ले रही है।




