Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

UP: पहले महिला को खूब शराब पिलाई, फिर प्राइवेट पार्ट को क्षतिग्रस्त करके मौत के घाट उतार दिया, हत्या का कारण कर देगा दंग!

Anjali Tyagi
30 July 2025 1:32 PM IST
UP: पहले महिला को खूब शराब पिलाई, फिर प्राइवेट पार्ट को क्षतिग्रस्त करके मौत के घाट उतार दिया, हत्या का कारण कर देगा दंग!
x
किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला (32) का अर्धनग्न शव दमहा नाले के पास झाड़ियों में मिला।

फतेहपुर। उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक युवक ने पिता की हत्या के शक में महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले महिला को खूब शराब पिलाई फिर बेरहमी से पीटा। जिसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को क्षतिग्रस्त करके मौत के घाट उतार दिया।

झाड़ियों में मिला था अर्धनग्न शव

किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला (32) का अर्धनग्न शव दमहा नाले के पास झाड़ियों में मिला। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि सर्वेश निषाद शराब लेकर उसके घर आया था। उसने और पत्नी ने सर्वेश के साथ शराब पी।

जिद करके सर्वेश गया था साथ में बाजार

जानकारी के मुताबिक शराब पीने का बाद जब पत्नी सब्जी खरीदने बाजार जाने लगी तो जिद करके उसके साथ सर्वेश भी उसके साथ चला गया। काफी समय तक पत्नी घर नहीं आई। बाजार में पता चला कि वह सब्जी लेकर सर्वेश के साथ लौट गई है। वह पत्नी को रातभर तलाशता रहा, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है

सुबह पत्नी का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शराब की खाली शीशी, पानी के पाउच और नमकीन पड़ी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। महिला के चेहरे, प्राइवेट पार्ट पर चोट और मांस का लोथड़ा पड़ा था। परीक्षण के बाद पता चलेगा कि मांस किस अंग का है।

दुष्कर्म की आशंका

हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। प्राइवेट पार्ट को क्षतिग्रस्त करके मौत के घाट उतारने के बाद इस तरह की आंशका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पति की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया है।

महिला के छह बच्चे

बता दें कि महिला के छह-छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी नौ साल और छोटा बेटा छह माह का है। मगर आरोपी ने बेरहमी दिखाते हुए महिला की हत्या कर दी।

आरोपी ने ही थाने में दी शव पड़ा होने की दी सूचना

आरोपी सर्वेश निषाद इतना शातिर था कि महिला की रात में बेरहमी से हत्या के बाद पुलिस के सामने खुद ही शव मिलने की जानकारी लेकर पहुंचा गया। शव की जानकारी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस उसे थाने में बैठाकर मौके पर जांच करने पहुंची।

पुलिस को कैसे हुआ शक

थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उसके कपड़ों में खून के धब्बे लगे थे। इससे पुलिस को शक हुआ। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने चेहरे पर खून को धोना स्वीकारा।

Next Story